अजब-गजब

200 शराब बोतलों के साथ ‘घोड़ा’ गिरफ्तार, बिहार में तस्करों की VIP डिलीवरी देख उड़े पुलिस के होश; देखें VIDEO

Bihar Unique Crime: बिहार में जब से शराबबंदी लागू हुई है, तब से तस्करों के दिमाग का ‘क्रिएटिव लेवल’ सातवें आसमान पर है. कभी एम्बुलेंस तो कभी दूध के टैंकर में शराब छुपाने की खबरें तो आम थीं, लेकिन मोतिहारी पुलिस के हत्थे चढ़ा यह मामला एकदम फिल्मी और अजब-गजब है. यहां एक तस्कर ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए घोड़े का इस्तेमाल किया, पर आखिरकार कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सका.

मोतिहारी में लगन खत्म होने पर आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने घोड़े के जरिए उत्तर प्रदेश से 52.560 लीटर विदेशी शराब की तस्करी करने की कोशिश की. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी राहुल कुमार को घोड़े और शराब सहित गिरफ्तार कर लिया है.

शादी का घोड़ा बना ‘दारू का कूरियर’ (Horse Liquor Smuggling)

मामला मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र का है. शनिवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इलाके से एक शख्स घोड़े पर सवार होकर शराब की बड़ी खेप ले जाने वाला है. पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपी राहुल कुमार को घोड़े समेत धर दबोचा. जब पुलिस ने घोड़े पर लदे सामान की तलाशी ली, तो उसमें से पूरे 52.560 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

‘गब्बर’ के घोड़े जैसी एंट्री (Unique Crime Story)

पूछताछ में पकड़े गए राहुल ने जो वजह बताई, उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. राहुल ने बताया कि वह पहले शादी-ब्याह के सीजन में अपने घोड़े को किराए पर देने का काम करता था. लेकिन जैसे ही लगन (शादियों का सीजन) खत्म हुआ, उसकी कमाई बंद हो गई और घर चलाने में तंगी होने लगी. फिर क्या था, रातों-रात उसने अपने वफादार घोड़े को ‘तस्करी का कूरियर’ बना दिया और उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बेचने का प्लान बना डाला.

बिहार के ‘जुगाड़ तंत्र’ में एक और अनोखा कारनामा (Paharpur Police Station)

बिहार में यह कोई पहला अनोखा मामला नहीं है. कभी तहखाने में तो कभी कद्दू और कटहल के अंदर शराब छिपाने वाले तस्करों की इस सूची में अब ‘हॉर्स राइडिंग’ भी शामिल हो गई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर ली है. वहीं, बेकसूर घोड़े को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और राहुल के इस गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें-‘चाट बैटल’ के बाद अब ‘फतेहपुर का छोटका युद्ध’: मामूली सी बात और सड़क पर संग्राम! Video Viral

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

16 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

24 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

57 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago