MSU Dance Controversy: गुजरात के वडोदरा में स्थित ऐतिहासिक महाराजा सयाजीराव (एमएसयू) यूनिवर्सिटी इन दिनों अपनी शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि एक डांस वीडियो को लेकर चर्चा के केंद्र में है. यूनिवर्सिटी के परिसर में एबीवीपी द्वारा आयोजित ‘संस्कार-संगम’ नामक तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में एक छात्रा की प्रस्तुति अब विवादों के भंवर में फंस गई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें छात्रा भगवा रंग की साड़ी पहनकर मशहूर बॉलीवुड गाने ‘धक-धक करने लगा’ पर डांस कर रही है. लेकिन इस वीडियो के सामने आते ही विरोध के सुर इतने तेज हो गए कि मामला अब सीधे छात्रा के सम्मान और गरिमा तक पहुंच गया है.
इस पूरे विवाद में सबसे भावुक मोड़ तब आया जब उस छात्रा ने खुद सामने आकर अपना पक्ष रखा. छात्रा का एक और वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें वह फूट-फूटकर रो रही है. रुंधे गले से छात्रा ने अपनी सफाई में कहा कि उसे राजनीति की समझ नहीं है, वह न तो एबीवीपी को जानती है और न ही एनएसयूआई को.
छात्रा ने सवाल उठाया कि उसने पूरे कपड़े पहने थे, भारतीय पारंपरिक परिधान यानी साड़ी पहनी थी, तो फिर उसके डांस को अश्लील क्यों कहा जा रहा है? छात्रा ने दुखी होकर कहा कि शायद बॉलीवुड के गाने पर डांस करना ही उसकी सबसे बड़ी गलती बन गई, जिसे अब मुद्दा बनाकर उसे बदनाम किया जा रहा है.
जैसे ही इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो इंटरनेट पर फैला, विपक्षी छात्र संगठन एनएसयूआई (NSIU) ने इसे हाथों-हाथ ले लिया. कांग्रेस की छात्र इकाई ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे ‘अभद्र’ करार दिया है. NSIU के नेताओं का कहना है कि यूनिवर्सिटी जैसे शिक्षा के मंदिर में ‘संस्कार’ के नाम पर ऐसा प्रदर्शन शर्मनाक है.
संगठन के अध्यक्ष अमर वाघेला ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ये मंच शिक्षा और संस्कारों के आदान-प्रदान के लिए है, न कि इस तरह के मनोरंजन के लिए जिससे संस्थान की गरिमा को ठेस पहुंचे. एनएसयूआई ने अब प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे परिसर में उग्र आंदोलन करेंगे.
एक तरफ जहां इसे सांस्कृतिक मूल्यों का ह्रास बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ छात्रा के रोते हुए वीडियो ने आम लोगों की सहानुभूति भी बटोरी है. फिलहाल, प्रशासन पर कार्रवाई का भारी दबाव है और पूरे कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: रील लाइफ जैसा रियल ड्रामा! गिरफ्तारी से बचने के लिए तालाब में कूदा चोर, 5 घंटे तक इस जुगाड़ से लेता रहा सांस
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…