अजब-गजब

Mummified Cat: ब्रिटेन के चर्च की दीवार से मिली बिल्ली की ममी, सालों से राजा की आत्मा की रखवाली कर रही थी ‘रक्षक बिल्ली’

Mummified Cat: इतिहास से जुड़ी खोजें अक्सर लोगों को हैरान कर देती हैं. कुछ ऐसा ही हुआ ब्रिटेन में, जब एक प्राचीन चर्च की दीवार तोड़ी गई और उसके अंदर से एक ममी बनी हुई बिल्ली निकली. इस खोज ने पुरातत्वविदों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया आखिर एक धार्मिक स्थल की दीवार में बिल्ली क्यों दफनाई गई थी?

राजा की आत्मा की रखवाली करती थी बिल्ली

यह घटना ब्रिटेन के वॉल्थम एबे चर्च (Waltham Abbey Church) की है, जो देश के सबसे ऐतिहासिक चर्चों में से एक माना जाता है. यहीं इंग्लैंड के आखिरी एंग्लो-सैक्सन राजा, किंग हेरोल्ड गॉडविनसन (King Harold Godwinson) की कब्र भी मौजूद है. इतिहासकारों का कहना है कि हेरोल्ड 1066 में हुई प्रसिद्ध बैटल ऑफ हेस्टिंग्स (Battle of Hastings) में मारे गए थे और उन्हें इसी चर्च में दफनाया गया था.

अब जब दीवार में से यह ममी बनी बिल्ली मिली, तो माना जाने लगा कि यह शायद राजा की आत्मा की रखवाली कर रही थी. पुराने समय में यह विश्वास था कि बिल्लियां बुरी आत्माओं, चुड़ैलों और काले जादू से रक्षा करती हैं. लोग अपने घरों या खलिहानों की दीवारों में बिल्लियों को बंद कर देते थे ताकि वे बुरे साये को दूर रख सकें. लेकिन किसी चर्च की दीवार में ऐसा किया जाना बेहद दुर्लभ है, और यही बात इस खोज को रहस्यमय बना देती है.

म्यूजियम की ऑडिट में खुला रहस्य

यह ममी बनी बिल्ली अचानक उस वक्त सामने आई, जब एपिंग फॉरेस्ट डिस्ट्रिक्ट म्यूजियम (Epping Forest District Museum) में पुरानी वस्तुओं की ऑडिट की जा रही थी. इसके बारे में बताया गया कि जब वहां एक पुराना बॉक्स खोला गया और उसके अंदर ममी बनी बिल्ली दिखी तो वहां मौजूद लोग सन्न रह गए.

म्यूजियम के दस्तावेज बताते हैं कि यह बिल्ली वॉल्थम एबे चर्च की दीवारों के अंदर से निकाली गई थी. आगे बताया गया कि यह बिल्ली की मम्मी देखने में सचमुच डरावनी लगती है. यह सोचकर ही अजीब लगता है कि किसी ने चर्च की दीवारों में बिल्ली क्यों बंद कर दी होगी.

ये भी पढ़ें- चेरनोबिल में 38 साल बाद अजीबोगरीब घटना! परमाणु दुर्घटना स्थल पर दिखे ‘नीले कुत्ते’, दुनिया भर के वैज्ञानिक हैरान

इतिहासकारों के लिए पहेली

इतिहासकारों का कहना है कि यह खोज ब्रिटिश परंपराओं और पुराने धार्मिक विश्वासों की झलक दिखाती है. कभी-कभी लोग बुरी आत्माओं को भगाने या आत्माओं की रक्षा के लिए ऐसे अंधविश्वासी तरीके अपनाते थे. लेकिन इस मामले में “रक्षक बिल्ली” का चर्च की दीवार में होना कई सवाल खड़े करता है क्या यह किसी राजा की आत्मा की सुरक्षा के लिए था या फिर किसी प्राचीन अनुष्ठान का हिस्सा?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

32 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

51 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

53 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

1 hour ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

1 hour ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago