Mummified Cat: ब्रिटेन के चर्च की दीवार से मिली बिल्ली की ममी, सालों से राजा की आत्मा की रखवाली कर रही थी ‘रक्षक बिल्ली’
ब्रिटेन के ऐतिहासिक वॉल्थम एबे चर्च में तब सनसनी मच गई जब दीवारों से एक ममी बनी बिल्ली मिली. कहा जा रहा है कि यह वही चर्च है जहां इंग्लैंड के आखिरी एंग्लो-सैक्सन राजा हेरोल्ड गॉडविनसन को दफनाया गया था. माना जाता है कि यह बिल्ली राजा की आत्मा को बुरे साए से बचाने के लिए दीवार में दफन की गई थी.





