अजब-गजब

Dating Survey: ऑफिस में नॉटी हो रहे भारतीय, दफ्तर में रोमांस मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ा

आपने ऑफिस रोमांस की कहानियां फिल्मों या वेबसीरीज में देखी होगी, लेकिन अब ये फिल्मों की कहानी महज नहीं रह गई है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है जिसमें ऑफिस रोमांस की गिनती बढ़ती जा रही है. इस सर्वे में पाया गया कि भारत के ऑफिसों में प्रेम संबंध बढ़ते जा रहे हैं.

सर्वे में क्या है ?

इस सर्वे के मुताबिक, भारत में हर दस में से चार लोगों ने माना कि उन्होंने कभी ना कभी अपने ऑफिस के साथी को डेट किया है या फिर अभी कर रहे हैं. इन आंकड़ों को सही मानें तो भारत में 40 प्रतिशत लोगों ने ऑफिस के सहयोगियों को डेट किया है या फिर कर रहे हैं. इस तरह के रिश्तों में 18 से 24 साल के युवाओं की संख्या कम है. अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देश ऑफिस रोमांस के मामलों में भारत से पीछे हैं.

11 देशों में हुआ सर्वे

यह सर्वे 11 देशों के बीच किया गया है. इसमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, भारत, इटली, मेक्सिको, स्पेन, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं. इस सर्वे को डेटिंग प्लेटफार्म एश्ले मैडिसन ने युगोन नामक एक रिसर्च कंपनी की सहायता लेकर किया था. बता दें कि एशले मैडिसन एक कनाडाई कंपनी है, जिसे टोरंटो में नोएल बिडरमैन ने 2001 में स्थापित किया था. यह एक ऑनलाइन डेटिंग प्लेटपार्म के रूप में काम करती है. इस डेटिंग सर्वे में ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारी से सवाल किए गए और इन सवालों के जवाब के अधार पर रिपोर्ट तैयर की गई है. इसी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में 40 प्रतिशत लोगों ने अपने क्लीग को डेट किया है या फिर कर रहे हैं.

नंबर 1 पर यह देश

इस सर्वे के अनुसार 11 देशों में से मेक्सिको, जो उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में स्थित है, उसे नंबर वन का स्थान मिला है. इस सर्वे के मुताबिक ऑफिस रोमांस के मामलों में मेक्सिको की दर भारत से भी ज्यादा पाई गई है. मेक्सिको में करीब 43 फीसदी लोगों ने माना कि वह ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ रोमांटिक रिश्ते में हैं. लोगों ने माना कि उनका रिश्ता ऑफिस में बातचीत से शुरू हुआ और उसके बाद उनके बीच अच्छे संबंध बन गए.

ये भी पढ़ें: ‘गोल्डन ग्रैंडमा’ 94 साल की एथलीट ने जीता 4 स्वर्ण पदक

इस लिस्ट में जहां भारत दूसरे नंबर पर है, तो मेक्सिको ने पहली पोजिशन प्राप्त की है. हालांकि, इस लिस्ट में अमेरिका, इंग्लैंड और कनाडा जैसे देशों में ऑफिस रोमांस के मामले 30 प्रतिशत से भी कम हैं.

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

6 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

6 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

18 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

23 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

29 minutes ago