बिजनेस

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, मेटल स्टॉक्स में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला. सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 164 अंक या 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,784 और निफ्टी 47 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,965 पर था.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 92 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,087 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 91 अंक या 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,255 पर था.

पीएसयू बैंक इंडेक्स हरे निशान में

गिरावट का नेतृत्व मेटल शेयरों की ओर से किया जा रहा है और निफ्टी मेटल 0.89 प्रतिशत की कमजोरी थी. इसके साथ ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, सर्विसेज और पीएसई लाल निशान में थे. केवल पीएसयू बैंक इंडेक्स हरे निशान में था.

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, इटरनल (जोमैटो), अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, एशियन पेंट्स, एसबीआई और पावर ग्रिड गेनर्स थे. बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस,टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक, टीसीएस, एलएंडटी, एचयूएल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, मारुति सुजुकी और एनटीपीसी लूजर्स थे.

लाल निशान में एशियाई बाजार

चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक, निफ्टी के लिए सपोर्ट 25,850 से लेकर 25,900 के बीच है. वहीं, इसका रुकावट का स्तर 26,100 से लेकर 26,150 के बीच है. उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी 26,100 के ऊपर निकलता है तो यह नया ऑल-टाइम हाई बना सकता है.

एशियाई बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा था. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, जकार्ता और बैंकॉक के बाजार लाल निशान में थे. अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान में बंद हुआ था.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार पांच सत्रों की बिकवाली के बाद 17 नवंबर को शुद्ध खरीदार बनकर 442 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 1,465 करोड़ रुपए के शुद्ध निवेश के साथ सकारात्मक योगदान दिया.

ये भी पढ़ें: ‘पिकलबॉल’ को मिला अदानी ग्रुप का ‘पावर’, IPBL के साथ साझेदारी खुलेंगे नए अवसर

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

34 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

35 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

36 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

45 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

45 minutes ago