Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हरिद्वार का ‘स्नेक हाउस’: पानी की टंकी में दो दर्जन से ज्यादा ‘छोटे मेहमान’, वन विभाग की मुस्तैदी सी निकाले गए बाहर, Video वायरल

हरिद्वार के सराय गांव में एक मकान के पानी के टैंक से 27 सांप के बच्चे मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घर वालों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और स्नेक कैचर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी संपोलो को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Haridwar 27 Snake Babies Found Inside Water Tank In Sarai Village

Haridwar: उत्तराखंड के तीर्थ नगरी हरिद्वार से एक ऐसा होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर ही आपके बदन में सिहरन पैदा हो जाएगी. यहां के सराय गांव में स्थित एक घर के पानी के टैंक में अचानक एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 27 सांप के बच्चे मिलने से हड़कंप मच गया. जैसे ही घर वालों ने रोज की तरह पानी का इस्तेमाल करने के लिए टैंक के अंदर झांका, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. टंकी के भीतर दर्जनों जहरीले सपोले रेंग रहे थे.

अंदर रेंग रहे थे सांप, देखते ही उड़े होश

घर में इतनी बड़ी तादाद में सांप होने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. ग्रामीण डर के मारे सहम गए और देखते ही देखते मौके पर लोगों का भारी हुजूम जुट गया. परिवार ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी. मामला गंभीर था, इसलिए वन विभाग की टीम फौरन रेस्क्यू के लिए रवाना हुई. टीम के साथ पहुंचे एक्सपर्ट स्नेक कैचर तालिब और भोला ने बिना डरे टैंक के भीतर मोर्चा संभाला. दोनों ने बेहद सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक कर सभी सांपों को सुरक्षित ढंग से रेस्क्यू किया और उन्हें एक डिब्बे में इकट्ठा किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हरिद्वार के रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि पानी के इस टैंक से कुल 27 सांप के बच्चे बरामद किए गए हैं. इन सभी को आबादी वाले इलाके से दूर सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया गया है.

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. गांव के लोगों के लिए यह घटना इस वक्त सबसे बड़ा कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में सांप टंकी के भीतर पहुंचे कैसे.

ये भी पढ़ें: मां ही बनी सौतन‍! कानपुर में हुई ऐसी शादी, जिसे देख हो जाएंगे दंग, वीडियो हुआ वायरल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital