आपने “भेड़ चाल चलना” कहावत तो सुनी ही होगी. इसका मतलब है दूसरों की देखा-देखी बिना सोचे-समझे वही काम करना. यह आदत हम इंसानों के व्यवहार में अक्सर देख सकते हैं, चाहे वह करियर का चुनाव हो या रोजमर्रा के फैसले. लेकिन क्या आपने कभी असल में भेड़ चाल को होता देखा है? हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस कहावत का असली रूप दिखाता है. यह वीडियो भेड़ों के झुंड का है, जो बिना सोचे-समझे एक-दूसरे का पीछा करते हुए गोल-गोल घूम रहे हैं.
एक इंस्टाग्राम यूजर समीर अब्बास (@thesamirabbas) ने वीडियो शेयर किया है. इसमें भेड़ों का एक झुंड बिना सोचे-समझे एक-दूसरे के पीछे-पीछे चलता नजर आता है. वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति भेड़ों को चारा देते हुए उन्हें आग के चारों ओर घुमाता है. उसके पीछे-पीछे बाकी भेड़ें भी घूमने लगती हैं. शख्स धीरे-धीरे उस झुंड से अलग हो जाता है. लेकिन भेड़ें घूमना बंद नहीं करतीं. वे गोल-गोल चक्कर लगाती रहती हैं, जैसे उन्हें कोई रुकने के लिए कह ही नहीं रहा.
वीडियो को अब तक 83 लाख बार देखा जा चुका है. लोग इसे देखकर हैरान हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने पूछा, “ये कार्यक्रम आखिर है क्या?” तो किसी ने इसे जानवरों के साथ अनुचित व्यवहार बताया. वहीं, एक यूजर ने मजाक में कहा, “भेड़चाल समझ में आ गई, पर अनुशासन क्या होता है?”
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…