लखनऊ/ प्रयागराज, 18 जनवरी: अदाणी समूह ने तीर्थराज प्रयाग में चल रहे महाकुंभ की विविधता एवं विभिन्न पहलुओं को दर्शाने वाली एक वेबसाइट https://mahakumbhmela2025.org को लांच किया है.
महाकुंभ को समर्पित यह वेबसाइट एक तरफ़ जहाँ महाकुंभ की विविधता को दर्शाती है, वहीं यह वेबसाइट अदाणी समूह के तत्वाधान में महाकुंभ में चल रहे सेवा कार्यों पर भी प्रकाश डालती है.
मालूम हो कि अग्रणी औद्योगिक समूह अदाणी समूह भी तीर्थ राज प्रयाग में चल रहे महाकुंभ में अपनी अग्रणी भूमिका में सेवा भाव से दिन रात जुटा है.
अदाणी समूह के तत्वाधान में महाकुंभ के सेक्टर 19 में स्थापित इस्कान द्वारा स्थापित केंद्र के माध्यम से 40 जगहों पर जहाँ लाखों लोग प्रतिदिन महाप्रसाद प्राप्त कर रहे वहीं सैकड़ों गोल्फ कार्ट श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के त्रिवेणी पहुँचना सुगम बना रहे.
सामाजिक सरोकारों के तहत अपनी प्रतिबद्धता के तहत अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की प्रेरणा एवं निर्देश के क्रम में ‘सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है’ उद्देश्य के तहत अदाणी समूह के लगभग 2500 कर्मचारी स्वेक्षा से पूर्ण मनोयोग एवं लगन के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में लगातार दिन रात पूर्ण मनोयोग से जुटे हैं. महाकुंभ में 1 करोड़ धार्मिक पुस्तकें मुफ्त बाँटने के लक्ष्य के क्रम में गीता प्रेस के माध्यम से 15 वैन और 7 स्थानों पर स्टाल के माध्यम से वितरण शुरू हुआ है.
यह भी पढ़िए: Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अदाणी समूह को मिला गीता प्रेस का साथ
सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…
Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…
यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…
Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…