अजब-गजब

आसमान से गिरा पत्थर हीरे से भी ज्यादा महंगा, यह ₹34 करोड़ में बिकेगा; 16 जुलाई को होगी नीलामी

पृथ्वी पर मंगल ग्रह की एक चट्टान पाई गई थी जिसे नीलाम किया जाने वाला है. यह मंगल ग्रह की सबसे बड़ी चट्टान है. इस महीने के अंत तक इस नायाब उल्कापिंड की नीलामी का आयोजन करवाया जाएगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आसमान से गिरा कोई पत्थर हीरे से भी ज्यादा महंगा हो सकता है. ये है- मंगल ग्रह का एक पत्थर जो ₹34 करोड़ में नीलाम होगा.

न्यूयॉर्क में होने वाली है यह ऐतिहासिक नीलामी

पृथ्वी पर मंगल ग्रह का एक बड़ा पत्थर पाया गया है, जो इस महीने के आखिर में ₹34 करोड़ तक में बिक सकता है. यह मंगल ग्रह का अब तक का सबसे बड़ा टुकड़ा है, जिसे NWA 16788 उल्कापिंड के नाम से जाना जाता है. इसकी नीलामी 16 जुलाई को न्यूयॉर्क के सोथबी नाम के मशहूर नीलामीघर ऑफिस में होगी.

खासियत जान उड़ जाएंगे होश

दरअसल ये कहानी शुरू होती है नवंबर 2023 से. नाइजर के अगाडेज इलाके में एक वैज्ञानिक को अनोखा पत्थर मिला. इसका वजन 24 किलो था. यह मंगल ग्रह से गिरने वाले उल्कापिंडों की तुलना में बहुत बड़ा है. इस चट्टान की कीमत 17 करोड़ से 34 करोड़ रुपये (50,000 से 70,000 पाउंड) के बीच तय की गई है.

ये भी पढ़ें: Ajab Gajab: बिना कुछ किए ही कमा रहा 69 लाख रुपये सालाना, जानिए कौन है ये खुशनसीब ?

अब तक पृथ्वी पर 77 हजार उल्कापिंड गिरे

अब तक पृथ्वी पर 77 हजार उल्कापिंड गिरे, जिसमें मंगल ग्रह के केवल 400 उल्कापिंड हैं. इसीलिए इसकी नीलामी इतनी खास है.

वैज्ञानिक मंगर ग्रह की नीलामी से नाखुश

एक तरफ जहां कुछ लोग इस उल्कापिंड की नीलामी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं कुछ विषेशज्ञों ने इस दुर्लभ चट्टान की नीलामी पर नाराजगी जताई है. स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में जीवाश्म विज्ञान और विकास के प्रोफेसर स्टीव ब्रुसेट ने कहा कि यह शर्म की बात होगी अगर उल्कापिंड सार्वजनिक अध्ययन और आनंद के लिए संग्रहालय में प्रदर्शित होने के बाजय किसी कुलीन वर्ग की तिजोरी में समा जाए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

11 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

2 hours ago