दुनिया

एलन मस्क ने नई पॉलिटिकल पार्टी का किया ऐलान, तो भड़क उठे राष्ट्रपति ट्रंप, टेस्ला सीईओ को लेकर कही ये बातें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व सहयोगी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पर तीखा हमला किया है. ट्रंप ने मस्क को ‘पटरी से उतरी ट्रेन’ बताया है. मस्क ने हाल ही में ‘अमेरिका पार्टी’ नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की है, जिससे ट्रंप नाखुश हैं.

ट्रंप ने एलन मस्क पर बोला हमला

ट्रंप ने ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “मुझे एलन मस्क को पूरी तरह से पटरी से उतरते देखकर दुख हुआ, जो पिछले पांच हफ्तों में ट्रेन के मलबे के रूप में तब्दील हो गए हैं. वह एक तीसरी राजनीतिक पार्टी भी शुरू करना चाहते हैं, इस तथ्य के बावजूद कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका में कभी सफल नहीं हुए हैं. ऐसा लगता है कि सिस्टम उनके लिए डिजाइन नहीं किया गया है.”

उन्होंने आगे कहा, “तीसरी पार्टियां सिर्फ ‘पूर्ण व्यवधान और अराजकता’ की ओर ले जाती हैं और वाशिंगटन में कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स के साथ यह सब बहुत हो चुका है, जिन्होंने अपना आत्मविश्वास और अपना दिमाग खो दिया है. दूसरी ओर, रिपब्लिकन एक अच्छी तरह से चलने वाली ‘मशीन’ हैं, जिन्होंने अभी-अभी इस तरह का सबसे बड़ा बिल पारित किया है.”

ट्रंप के बिल से नाराज हैं मस्क

ट्रंप ने हाल ही में ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर हस्ताक्षर करते हुए उसे एक नया कानून बनया है. इसे ट्रंप ने एक ‘महान विधेयक’ बताया है. ट्रंप ने आगे कहा, “मस्क इसलिए नाखुश हैं, क्योंकि इस बिल ने ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल मैंडेट’ को खत्म कर दिया है, जो सभी को कम समय में इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए मजबूर कर देता.”

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वह शुरू से ही इसका कड़ा विरोध करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को अब जो कुछ भी चाहिए वह खरीदने की अनुमति है- “गैसोलीन संचालित, हाइब्रिड (जो बहुत अच्छा कर रहे हैं), या नई तकनीकों से लैस. अब इलेक्ट्रिक व्हीकल बाध्य नहीं हैं.”

अमेरिकी नेता ने कहा, “मैंने दो साल तक इस पर अभियान चलाया है. ईमानदारी से कहूं, तो जब एलन ने मुझे अपना पूर्ण और निर्विवाद समर्थन दिया, तो मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता है कि मैं इलेक्ट्रिक व्हीकल मैंडेट को खत्म करने जा रहा हूं. यह मेरे हर भाषण और हर बातचीत में था. मस्क ने कहा कि उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है, जिससे मैं बहुत हैरान था.”

ट्रंप ने ये भी कहा कि एलन चाहते थे कि उनके करीबी दोस्त को नासा की बागडोर थमाई जाए लेकिन उन्होंने देश हित में ऐसा नहीं होने दिया. ट्रंप ने कहा, ” मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि एलन जिसकी नासा के लिए सिफारिश कर रहे थे वो एक ‘ब्लू ब्लडेड डेमोक्रेट’ था, जिसने पहले कभी किसी रिपब्लिकन की मदद नहीं की. एलन शायद ऐसे ही थे. मुझे यह भी अनुचित लगा कि एलन का एक बहुत करीबी दोस्त, जो स्पेस बिजनेस में था, वह नासा चलाएगा! जबकि नासा एलन की कॉर्पोरेट लाइफ का इतना बड़ा हिस्सा है. मेरा पहला काम अमेरिकी जनता की रक्षा करना है.”

यह भी पढ़ें- Trump Vs Musk: दोस्ती टूटी, सियासत छूटी: मस्क ने ट्रंप से नाता तोड़ किया ‘अमेरिका पार्टी’ का ऐलान

इससे पहले, शनिवार को मस्क ने दोनों प्रमुख दलों पर अनियंत्रित सरकारी खर्च और भ्रष्टाचार में योगदान देने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि देश अब लोकतंत्र के रूप में काम नहीं कर रहा है, बल्कि बर्बादी और स्वार्थ से प्रेरित एक एकीकृत राजनीतिक मशीन के रूप में काम कर रहा है. मस्क ने लिखा, “अमेरिका द्विदलीय बर्बादी और भ्रष्टाचार से दिवालिया हो रहा है. यह लोकतंत्र नहीं है. यह छद्म रूप में वन-पार्टी सिस्टम है. ‘अमेरिका पार्टी ‘आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए बनाई गई है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

7 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

9 hours ago