Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. भारी बारिश की वजह से यात्रा पर कुछ समय के लिे रोक लगाने का फैसला लिया गया है.
वहीं मौसम को ध्यान में रखकर सोनप्रयाग और गौरीकुंड में कई यात्रियों को रोका गया है. साथ ही मौसम विभाग ने आज भी रूद्रप्रयाग और कमोली जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही भूस्खलन की चेतवनी भी कई इलाकों में जारी कर दी गई है.
बता दें कि पहाड़ों में मौसम विभाग की तरफ से की गई सारी भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं. बारिश की वजह से अलकनंदा और मंदाकिनी नदी भी उफान पर है.
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और आसपास के इलाकों की नदियों में पानी का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है.
बदलते मौसम का मिजाज देखते हुए बद्रीनाथ जाने वाले रास्ते को लैंडस्लाइड की वजह से बंद किया गया है. वहीं गौरीकुंड में सड़कों से मलवा हटाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा.
दरअसल उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं. कुछ दिनों पहले ही सोनप्रयाग में भूस्खलन की घटना सामने आई थी, इस दौरान करीब 40 से ज्याद यात्री फंस गए थे.
ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा में 4 दिन में 70 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, स्थानीय लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…