अजब-गजब

ये है दुनिया का अकेला ऐसा अनोखा पेड़ जिसमें से निकलता है झरने जैसा पानी, 30 सालों से कोई भी समझ नहीं पाया, Video कर देगा हैरान

Tree Gushes Water: आपने पानी का झरना तो देखा ही होगा लेकिन क्या आपने कभी पेड़ से पानी निकलते हुए देखा है. जी हां आप यह सुनकर हैरान हो रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है तो आपको बता दें कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में सुनकर ही लोग दंग रह जाते हैं. इतना ही नहीं ऐसी सोशल मीडिया पर भी अजीबोगरीब चीजें देखने को मिल जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही पेड़ ने इंटरनेट पर जनता का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है जिसके तने से नल की तरह पानी की तेज धार निकल रही है. इस अद्भुत नजारे ने सोशल मीडिया की जनता को हैरान कर दिया है.

30 सालों से हो रहा है ऐसा

पहाड़ से झरना निकलना तो आम बात है लेकिन अगर किसी पेड़ से झरना निकल जाए, तो हैरान होना बनता है. इस वक्त सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक हैरान कर देना वाला वीडियो वायरल हो रहा है. ये पेड़ दक्षिण-पूर्वी यूरोप के मोंटेनेग्रो (Montenegro) में मौजूद है. यहां करीब 30 सालों से एक पेड़ से रहस्यमय तरीके से पानी गिरता है. इसमें से पानी गिरने की वजह आज तक किसी को भी पता नहीं चला है.

Video कर देगा हैरान

शहतूत पेड़ के इस अनोखे वीडियो को @globallygyan ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पेड़ से किसी झरने की तरह पानी की धार फूट रही है इसको देख कर ऐसा लग रहा है मानों जैसे किसी ने इसके अंदर मोटर पंप फिट कर दिया हो. ये धारा इतनी मोटी और लगातार निकलती है कि लगता है ये कोई झरना या फव्वारा हो.

माना जाता है कि पहली बार ये 1990 के दशक में दिखाई दिया और अब तक साल में एक बार पेड़ से पानी निकलने की ये घटना दिखाई देती है. ये अनोखा पेड़ मोंटेनेग्रो में मौजूद है. बताते है कि ये पेड़ करीब 100 से 150 साल पुराना है और इसकी ऊंचाई करीब 5 फीट पर मौजूद तने से पानी की धारा निकलती है. इस पेड़ से इतना पानी निकलता है कि पूरा मैदान भर जाता है.

ये भी पढ़ें:बाप रे! इस जगह होती है बिच्छुओं की खेती, बच्चे की तरह रखा जाता है ध्यान, होता है करोड़ों का फायदा!, जानें कैसे?

कहां से बेहता है पानी?

अब आपके मन ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये पानी आता कहां से है तो आपको बता दें कि वैसे तो पेड़ में बहार और पतझड़ के मौसम में पानी कहां से गिरता है ये कोई नहीं जाता है लेकिन माना जाता है कि ये पेड़ के नीचे बहने वाली छोटी नदी का कमाल है. जब लगातार बारिश से नदी में पानी तूफान आता है तो पेड़ खोखले तने से होकर ऊपर बहने लगता है. इसके अलावा इसका कोई और सोर्स समझ में नहीं आता लेकिन ये काफी अजीब दिखने वाली पेड़ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago