अजब-गजब

गजब! ये महिला घर से ऑफिस आने-जाने के लिए रोज करती है फ्लाइट का इस्तेमाल, वजह जान आप भी पकड़ लेंगे सिर

Ajab Gajab News: हर महिला के लिए घर और ऑफिस दोनों को संभालना एक बड़ी चुनौती होती है. कुछ महिलाएं इससे थककर हार मान लेती हैं, तो कुछ सभी कठिनाइयों का सामना कर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाती हैं. ऐसी ही एक महिला की कहानी इन दिनों चर्चा में है, जिसे लोग ‘सुपर यात्री’ कह रहे हैं. जी हां, इस महिला की कहानी हमें सिखाती है कि कैसे परिवार और ऑफिस के बीच संतुलन बनाया जा सकता है. आइए आपको भी बताते हैं आखिर क्या है इस महिला की कहानी…

कौन हैं रेशेल कौर? (Ajab Gajab News)

हम बात कर रहे हैं मलेशिया में रहने वाली भारतीय मूल की रेशेल कौर की, जो अपने अद्भुत संघर्ष और अनुशासन के कारण सुर्खियों में हैं. रेशेल कौर एयर एशिया के फाइनेंस ऑपरेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर हैं. उनका डेली रूटीन इतनी कठिन है कि लोग इसे देखकर हैरान रह जाते हैं.

जी हां, वो रोजाना सुबह 4 बजे उठती हैं और तैयार होकर अपने काम के लिए निकल जाती हैं. वो हफ्ते में 5 दिन मलेशिया से सिंगापुर फ्लाइट से सफर करती हैं. पूरे दिन ऑफिस में काम करने के बाद, वह शाम को वापस अपने घर लौट आती हैं. इस पूरी दिनचर्या के बावजूद, वह अपने बच्चों के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देती हैं.

यह भी पढ़ें: Ajab Gajab News: ये क्या! अपने EX को पाने के लिए खाटूश्याम दरबार पहुंची प्रेमिका, बाबा श्याम को लिख दी ये चिट्ठी

ये है रेशेल कौर की प्रेरणादायक यात्रा

अपने एक इंटरव्यू में रेशेल कौर ने बताया कि वह रोज मलेशिया से फ्लाइट पकड़कर सिंगापुर जाती हैं और फिर काम खत्म करके परिवार के पास लौट आती हैं. उन्होंने कहा कि यह तरीका न केवल किफायती है, बल्कि उन्हें अपने बच्चों के साथ समय बिताने का मौका भी मिलता है. उनके दो बच्चे हैं और वह मानती हैं कि एक मां के लिए अपने बच्चों के आसपास रहना बहुत जरूरी है.

आपको बता दें कि पहले वह कुआलालंपुर में ऑफिस के पास ही रहती थीं, लेकिन वहां रहना बहुत महंगा था और वह सप्ताह में सिर्फ एक बार अपने बच्चों से मिल पाती थीं. इसलिए, उन्होंने रोजाना अप-डाउन करने का फैसला किया, ताकि वह घर और ऑफिस दोनों को अच्छे से मैनेज कर सकें.

कैसे मैनेज करती हैं अपना शेड्यूल? (Ajab Gajab News)

वहीं रेशेल कौर का शेड्यूल बेहद कठिन है, लेकिन उन्होंने इसे अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार व्यवस्थित किया है. सुबह 4 बजे उठना और तैयार होना. इसके बाद 5:55 बजे की फ्लाइट से सिंगापुर के लिए रवाना होना. फिर पूरे दिन ऑफिस में काम करना और शाम को दूसरी फ्लाइट से वापस मलेशिया लौटना. फिर रात 8 बजे तक घर पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताना.

Uma Sharma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

17 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

33 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

55 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago