अजब-गजब

कोर्ट में किन्नर ने क्यों किया ‘जबरदस्त’ हंगामा: धक्का-मुक्की, कपड़े उतारने की कोशिश; वायरल हो रहा वीडियो

Lucknow Transgender Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में आए दिन कई ऐसे मामले और वीडियो वायरल होते रहते हैं जो सुर्खियों में बन जाते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है. राजधानी लखनऊ में एक किन्नर का जोरदार हंगामा देखने को मिला है. यह हंगामा लखनऊ के वजीरगंज स्थित एडीजे कोर्ट में हुआ, जहां किन्नर ने कोर्ट परिसर में खड़े पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की और अपने कपड़े उतारने की कोशिश की

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें किन्नर को कोर्ट में हंगामा करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में पुलिस वाले उसे समझाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वह भड़क जाता है और पुलिसवालों से धक्का-मुक्की करने लगता है. हालांकि, वीडियो 2 महीने पुराना बताया जा रहा है.

Viral वीडियो में क्या नजर आ रहा है?

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किन्नर पुलिस कर्मियों को धक्का दे रहा है. कुछ समय बाद वह ताली बजाते हुए कपड़े उतारने की भी कोशिश करने लगता है. हालांकि, वायरल (transgender viral video) हो रहे वीडियो में दिख रहा है की हंगामें के समय कोर्ट में जज नहीं थे. वहीं अन्य लोग खड़े होकर ये सब देख रहे थे. बताया जा रहा है कि किन्नर किसी मुकदमे की तारीख के लिए कोर्ट पहुंचा था.

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

वजीरगंज पुलिस ने बताया कि यह वीडियो करीब दो से ढाई महीने पुराना है, जब किन्नर किसी मुकदमे की तारीख के चलते कोर्ट पहुंचा था और किसी बात पर नाराज होकर उसने हंगामा कर दिया था. उस समय पुलिस ने उसे नोटिस देकर सचेत कर दिया था.

ये भी पढ़ें: ‘रोना मत, मेरी मौत पर नाचना!’ दोस्त की आखिरी ख्वाहिश पर शव यात्रा में खूब नाचा शख्स; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो (Lucknow Court Viral Video) को देखकर हैरानी जता रहे हैं कि किस तरह एक किन्नर कोर्ट में हंगामा कर रहा है. लोगों का कहना है कि यह वीडियो लखनऊ के एडीजे कोर्ट का है और इसमें किन्नर की हरकतें देखकर हैरानी होती है. कई लोग पुलिस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जवानों के रहते वह कोर्ट में हंगामा कैसे कर सकता है. वहीं कई लोग इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

20 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

21 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

32 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

41 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

1 hour ago