AI IMAGE
CRPS Disease: सोचिए, अगर किसी के पैर में हर वक्त ऐसा दर्द हो जैसे अंदर आग सुलग रही हो, कोई लगातार चाकू से गोद रहा हो या बिजली का झटका लग रहा हो, तो वह इंसान कैसे जिएगा? ब्रिटेन की 20 साल की जेस बर्किनशॉ ने कई सालों तक इसी खौफनाक दर्द को सहा. स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि जूता या मोजा पहनना तो दूर, वह लगातार आठ महीनों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकल सकीं. आखिरकार इस असहनीय तकलीफ से मुक्ति पाने के लिए उन्होंने डॉक्टरों से अपना पैर काटने की गुहार लगाई.
इंग्लैंड के लीड्स की रहने वाली जेस महज 16 महीने की थीं, जब उन्हें जुवेनाइल इडियोपैथिक आर्थराइटिस (JIA) नाम का बच्चों वाला गठिया हो गया था. इसके कारण उनके जोड़ों में सूजन और तेज दर्द रहता था. हालांकि, असली मुसीबत तब शुरू हुई जब 15 साल की उम्र में उनके दाहिने टखने का दर्द अचानक बेकाबू हो गया. जांच में पता चला कि वह कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS) नाम की बेहद दुर्लभ और घातक बीमारी से पीड़ित हैं. इसमें नसों को नुकसान पहुंचने के बाद शरीर के हिस्से में ऐसा दर्द होता है जो कभी ठीक नहीं होता. जेस के मुताबिक, 1 से 10 के पैमाने पर उनका दर्द कभी 7 से नीचे आता ही नहीं था.
दर्द के कारण जेस का स्कूल जाना बंद हो गया और उन्होंने घर से ही पढ़ाई की. न सो पाने और भारी-भरकम दवाओं के सेवन से उनकी दिमागी हालत पर भी असर पड़ा. वह डिप्रेशन, एंग्जायटी और हैलुसिनेशन (भ्रम की स्थिति) से जूझने लगीं. सर्जरी और स्पाइनल कॉर्ड स्टिमुलेटर जैसे कई इलाज आजमाए गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
जब सारे रास्ते बंद हो गए, तो जेस ने डॉक्टर्स से पैर काटने की बात की. लगभग दो साल तक इस पर मंथन चला. तीन सर्जनों से सलाह ली गई. हालांकि यह गारंटी नहीं थी कि पैर काटने के बाद दर्द पूरी तरह खत्म होगा, लेकिन जेस ने यह जोखिम उठाने का मन बना लिया. आखिरकार इस साल अप्रैल में जेस की दाहिनी टांग का अम्प्यूटेशन कर दिया गया.
ऑपरेशन के करीब दो महीने बाद जेस को दर्द में बड़ी राहत महसूस होने लगी. अब वह घर से बाहर निकल रही हैं, बेहतर नींद ले पा रही हैं और आजादी महसूस कर रही हैं. फिलहाल उनका प्रोस्थेटिक पैर बनाया जा रहा है और वह फिजियोथेरेपी की मदद ले रही हैं. जेस अब सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर कर क्रोनिक पेन से जूझ रहे लोगों को जागरूक कर रही हैं. उनका मानना है कि यह फैसला कोई अंत नहीं, बल्कि उनकी नई जिंदगी की शुरुआत है.
यह भी पढ़ें: Gen-Z तोता या feathered एडिक्ट: मोबाइल और यूट्यूब के नशे में डूबा परिंदा, बच्चों को भी दे रहा कड़ी टक्कर!
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…