अजब-गजब

हवा में झूलता रेस्टोरेंट…क्या देखा है कभी आपने? गले से नीचे नहीं उतरेगा खाना, सूख जाएगी जान-Video

Viral Video News: खाने के शौकीन अपनी पसंदीदा जगहों पर खाना खाने के लिए क्या-क्या करते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से साफ पता चलता है. इस वीडियो को देखकर तो ये कह सकते हैं कि इस तरह के लोग अपनी जान को भी खतरे में डालने से गुरेज भी नहीं करते. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या इस डर के बीच हलक से नीचे खाना उतरता भी होगा या नहीं?

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोड़ा हवा में झूलते हुए डिनर कर रहा है. फिलहाल इस रेस्टोरेंट को हवा में झूलता हुआ रेस्टोरेंट कहा जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Earth: पृथ्वी गोल है और घूमती रहती है फिर भी हम नहीं गिरते…जानें क्यों होता है ऐसा

हालांकि हर रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कुछ नया करता है लेकिन इस रेस्टोरेंट ने तो गजब ही कर दिया है. रोंगटे खड़े कर देने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ( ट्विटर) पर @Matt_Pinner नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिस पर लिखा गया है , ‘जब आपने इसे देखा तो सबसे पहले आपके मन में कौन सा शब्द आया?.’

17 सेकेंड का है ये वीडियो

बता दें कि ये वीडियो मात्र 17 सेकंड का है और इसे अब तक 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 26 हजार से अधिक लोगों ने इस चौंका देने वाले लाइक दिए हैं. इस वीडियो को देख चुके एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, ‘ऐसे हवा में लटककर खाना खाना सुरक्षित नहीं है तो वहीं एक अन्य ने लिखा है कि ‘यहां जाने से पहले इंश्योरेंस कराना पड़ेगा क्या?’ फिलहाल ये वीडियो कहां का है, ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

रोपवे केबल के सहारे लटके हैं कपल

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हवा में झूलते रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए गए कपल बेहद डरे हुए हैं. युवक ने केबल को तेजी से पकड़ रखा है. वीडियो साफ दिखाई दे रहा है कि एक रोपवे केबल के सहारे कुर्सी और टेबल को बांध कर हवा में लटकाया गया है, जिस पर एक कपल बैठा है. वीडियो में कपल का डर भी साफ दिखाई दे रहा है और समझा जा सकता है कि ये लोग सिर्फ शौक को पूरा करने के लिए ऐसा कर रहे हैं, जबकि वे बेहद डरे हुए हैं. युवती ने भी टेबल को जोर से पकड़ रखा है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

7 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

24 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

41 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago