अजब-गजब

WATCH: ये रोबोट नहीं जनाब, महिला है…CHINA के रेस्टोरेंट की मालकिन का वीडियो देखकर रह जाएंगे हक्के-बक्के

एक वक्त था जब इंसानी दुनिया में सारे काम सिर्फ इंसान किया करते थे. मगर आज 21वीं सदी में विज्ञान की प्रगति के साथ-साथ हमारा परिचय रोबोट्स से हुआ, जो थोड़े से वक्त में बहुत सारा काम कर लेते हैं. दुनिया भर के रेस्तरां और कैफे अब रेस्तरां प्रचालन के कई क्षेत्रों में रोबोटिक्स का उपयोग कर रहे हैं, जिसमें सेवा, बसिंग और भोजन तैयार करना शामिल है. इसी बीच चीन से एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी वायरल हो रही है, जिसमें महिला वेटर द्वारा कस्टमर्स को खाना सर्व करने के अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में ट्विस्ट ये है कि आप समझ ही नहीं पाएंगे कि ये महिला है भी या रोबोट है! देखें वीडियो

समझें महिला है या रोबोट

ये वीडियो चीन के ‘चोंगकिंग हॉटपॉट रेस्टोरेंट’ (Humanoid Robot Waitress) का बताया जा रहा है. महिला की पहचान रेस्टोरेंट मालिक के रूप में हुई है, जो एक प्रोफेशनल डांसर भी हैं. दावा किया जा रहा है कि महिला रोबोट की तरह आवाज निकालकर बात भी करती है. सुनकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे किसी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से आवाज निकाली गई हो. वेटर के हाव-भाव से आपको लगेगा ही नहीं कि वो कोई असली महिला है. क्योंकि, उसके चलने-फिरने से लेकर बात करने तक का अंदाज किसी रोबोट के जैसा लगता है.

वीडियो का क्लिप

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर बालकृष्णन नाम के यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ये डाइनिंग का फ्यूचर है. इस महिला ने न केवल रोबोटिक मूव्स में महारत हासिल की है, बल्कि अपनी आवाज को भी एआई की तरह निकालने के लिए अच्छे से प्रशिक्षित किया है.

वीडियो देख कंफ्यूज हुए लोग

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ”कितना प्यारा रोबोट है.” दूसरे ने मजाक में कहा, ”तो अगर आप बिना भुगतान किए बाहर भागने की कोशिश करेंगे तो क्या वह इंस्पेक्टर गैजेट की तरह आपका पीछा करेगी.” तीसरे ने कहा, ”अरे यह असली इंसान है या रोबोट..?” इससे मैं घबरा जाता हूं.” चौथे ने लिखा, ”दोस्तों, यह एक रोबोट की नकल करने वाला व्यक्ति है, आप यहां जो कुछ भी देखते हैं उस पर विश्वास करते हैं.”

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

14 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

42 minutes ago