चुनाव

‘केजरीवाल सत्ता के मोह में इतने मदमस्त हैं कि जेल से सरकार चलाने पर आमादा हैं’, बांसुरी स्वराज बोलीं— AAP के पास 60 से ज्यादा MLA, उनमें से कोई क्यों नहीं बनता CM

BJP Vs AAP In Delhi: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता धुंआधार चुनावी प्रचार कर रहे हैं. BJP की महिला नेता बांसुरी स्वराज ने अभी दिल्‍ली में सत्‍तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला.

BJP नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, “दिल्ली देश की राजधानी है, दिल्ली देश का दिल है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि केजरीवाल सत्ता के मोह में इतने मदमस्त हैं कि वे जेल से सरकार चलाने पर आतुर हैं.” बांसुरी ने सवाल उठाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) से पूछा कि क्या आम आदमी पार्टी में प्रतिभा का अकाल है? आप के पास 60 से ज्‍यादा विधायक हैं…क्या उनमें से एक भी मुख्यमंत्री बनने की योग्यता नहीं रखता?”

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्‍मीदवार घोषित की गई बांसुरी ने आम आदमी पार्टी (AAP) को निशाने पर लेते हुए कहा- आप दिल्ली की जनता का अहित करना बंद कीजिए.

सुषमा स्‍वराज की बेटी हैं बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ महिला नेता सुषमा स्‍वराज की बेटी हैं. सुषमा स्वराज मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री नियुक्त की गई थीं, वह भारत की ऐसी दूसरी महिला थीं…जो विदेश मंत्री रहीं. सुषमा का जन्म हरियाणा के अंबाला में 14 फरवरी 1952 को हुआ. 6 अगस्त 2019 के दिन नई दिल्ली में उनका निधन हो गया. वह एक कुशल भारतीय राजनीतिज्ञ और उच्चतम न्यायालय की वकील भी थीं.

यह भी पढ़िए: ‘भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है’, INDI Alliance पर PM बोले— देश देख रहा है ये लोग मेरे खिलाफ कैसे एकजुट हो रहे हैं

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

45 seconds ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago