शादी-ब्याह के सीजन में अक्सर हंसी-मजाक या डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी. इंटरनेट पर लोग इस क्लिप को देखकर हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि ये शादी का मंडप था या किसी सुपरहिट फिल्म का कोई एक्शन सीन? खुशियों के बीच अचानक कुदरत ने ऐसी एंट्री मारी कि दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ वहां मौजूद मेहमानों के भी होश उड़ गए.
वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आता है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला की रस्म के लिए स्टेज पर पूरी तैयारी के साथ खड़े हैं. चारों तरफ संगीत की धुन है, लोग झूम रहे हैं और हर तरफ जश्न का माहौल है. लेकिन तभी अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ जाता है. पहले तो हल्की हवाएं चलती हैं, लेकिन पलक झपकते ही वो एक भयंकर आंधी-तूफान में बदल जाती हैं. पूरा पंडाल हिलने लगता है और कुछ ही सेकंड में हालात बेकाबू हो जाते हैं.
वीडियो का सबसे डरावना मंजर तब आता है जब तेज हवा के दबाव से पूरा स्टेज ही अपना संतुलन खो देता है और हवा में उड़ने लगता है. अचानक हुए इस हादसे से दूल्हा बुरी तरह घबरा जाता है, लेकिन इसी बीच दुल्हन की सूझबूझ और बहादुरी ने सबका दिल जीत लिया. जैसे ही स्टेज डगमगाया, दुल्हन ने तुरंत दूल्हे को कसकर पकड़ लिया और उसे नीचे गिरने से बचा लिया. इंटरनेट पर दुल्हन के इसी ‘रियल हीरो’ वाले अंदाज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.
आसपास खड़े लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और चीख-पुकार मच गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग गिरते-पड़ते खुद को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं.
ये वीडियो इंस्टाग्राम के एक यूजर ने शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. यूजर्स इस पर बड़े ही मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है कुदरत ने डीजे की जगह खुद एंट्री मार दी है,’ वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, “भाई ये शादी नहीं, बल्कि कोई एडवेंचर स्पोर्ट्स लग रहा है”. ज्यादातर लोग दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं जिसने मुश्किल वक्त में अपने जीवनसाथी का हाथ नहीं छोड़ा.
-भारत एक्सप्रेस
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…