Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शादी में पहुंचा बिन बुलाया मेहमान! जयमाला लेकर खड़ी थी दुल्हन तभी उड़ गया स्टेज, तूफान की ‘एंट्री’ देख दूल्हा भी रह गया दंग

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जयमाला के वक्त अचानक आए तेज तूफान ने पूरे स्टेज को ही उड़ा दिया. इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन बाल-बाल बचे. वीडियो में दुल्हन की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है, जिसने गिरते हुए दूल्हे को संभाल लिया.

Wedding Viral Video Stage Blows Away Due to Storm During Jaimala

शादी-ब्याह के सीजन में अक्सर हंसी-मजाक या डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी. इंटरनेट पर लोग इस क्लिप को देखकर हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि ये शादी का मंडप था या किसी सुपरहिट फिल्म का कोई एक्शन सीन? खुशियों के बीच अचानक कुदरत ने ऐसी एंट्री मारी कि दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ वहां मौजूद मेहमानों के भी होश उड़ गए.

जश्न के बीच आ गया ‘बिन बुलाया’ मेहमान

वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आता है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला की रस्म के लिए स्टेज पर पूरी तैयारी के साथ खड़े हैं. चारों तरफ संगीत की धुन है, लोग झूम रहे हैं और हर तरफ जश्न का माहौल है. लेकिन तभी अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ जाता है. पहले तो हल्की हवाएं चलती हैं, लेकिन पलक झपकते ही वो एक भयंकर आंधी-तूफान में बदल जाती हैं. पूरा पंडाल हिलने लगता है और कुछ ही सेकंड में हालात बेकाबू हो जाते हैं.

हवा में उछल गया स्टेज, दुल्हन ने दिखाई बहादुरी

वीडियो का सबसे डरावना मंजर तब आता है जब तेज हवा के दबाव से पूरा स्टेज ही अपना संतुलन खो देता है और हवा में उड़ने लगता है. अचानक हुए इस हादसे से दूल्हा बुरी तरह घबरा जाता है, लेकिन इसी बीच दुल्हन की सूझबूझ और बहादुरी ने सबका दिल जीत लिया. जैसे ही स्टेज डगमगाया, दुल्हन ने तुरंत दूल्हे को कसकर पकड़ लिया और उसे नीचे गिरने से बचा लिया. इंटरनेट पर दुल्हन के इसी ‘रियल हीरो’ वाले अंदाज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.

आसपास खड़े लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और चीख-पुकार मच गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग गिरते-पड़ते खुद को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़

ये वीडियो इंस्टाग्राम के एक यूजर ने शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. यूजर्स इस पर बड़े ही मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है कुदरत ने डीजे की जगह खुद एंट्री मार दी है,’ वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, “भाई ये शादी नहीं, बल्कि कोई एडवेंचर स्पोर्ट्स लग रहा है”. ज्यादातर लोग दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं जिसने मुश्किल वक्त में अपने जीवनसाथी का हाथ नहीं छोड़ा.

ये भी पढ़ें: मेरठ में दूल्हे का गजब टशन: घोड़ी नहीं ‘गजराज’ पर सवार होकर निकला दूल्हा, वीडियो देख लोग बोले- ‘इसे कहते हैं असली एंट्री’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital