Bharat Express DD Free Dish

मेरठ में दूल्हे का गजब टशन: घोड़ी नहीं ‘गजराज’ पर सवार होकर निकला दूल्हा, वीडियो देख लोग बोले- ‘इसे कहते हैं असली एंट्री’

Elephant Groom Entry: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसी बारात की तस्वीर सामने आई है, जिसने पुरानी परंपराओं और शाही अंदाज की यादें ताजा कर दी हैं. मेरठ के एक दूल्हे ने अपने बचपन के शौक को पूरा करने के लिए ‘गजराज’ यानी हाथी का चुनाव किया. हाथी पर सवार दूल्हे को देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Elephant Groom Entry

हरीश शर्मा/मेरठ: मेरठ के इंचौली क्षेत्र स्थित जमालपुर गांव में एक दूल्हे ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए ‘शाही अंदाज’ अपनाया. दूल्हे अंकित ने अपने बचपन के सपने को हकीकत में बदलते हुए घोड़ी की जगह हाथी पर सवार होकर घुड़चढ़ी की रस्म अदा की. गजराज पर सवार दूल्हे की इस अनोखी बारात को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया. अब इस अनूठी शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बनी हुई है.

हाथी पर शाही घुड़चढ़ी

मामला मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का है. यहां के निवासी कालू के पुत्र अंकित की हाल ही में शादी हुई थी. अंकित का बचपन से ही यह सपना था कि जब वह दूल्हा बने, तो उसकी सवारी सबसे अलग और भव्य हो. अपने इसी सपने को साकार करने के लिए अंकित ने शादी के दिन पारंपरिक घोड़ी की जगह हाथी मंगवाया और उस पर सवार होकर घुड़चढ़ी की रस्म पूरी की.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जैसे ही दूल्हा हाथी पर सवार होकर गांव की गलियों से निकला, उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. ढोल-नगाड़ों की थाप पर हाथी की मदमस्त चाल और उस पर बैठे दूल्हे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस अनोखी बारात के वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

गांव में बनी चर्चा का विषय

जमालपुर गांव और आसपास के इलाकों में यह शादी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने लंबे समय बाद ऐसी शाही बारात देखी है. अंकित की इस पहल ने न केवल उसकी शादी को यादगार बना दिया, बल्कि इलाके में एक नई चर्चा भी छेड़ दी है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में TMC की दलीलें दरकिनार, मतगणना पर्यवेक्षकों पर लगी मुहर; SC बोली- नियमों के खिलाफ नहीं EC का फैसला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read