woman jumps from roof
Baghpat News: बागपत के बड़ौत से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी कहेंगे ये क्या ड्रामा है भाई? दरअसल, यहां एक महिला अपने प्रेमी संग होटल में ठहरी हुई थी, लेकिन जैसे ही पति पुलिस लेकर वहां पहुंचा, मोहब्बत की यह फिल्म थ्रिलर में बदल गई. इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
हुआ यूं कि महिला अपने प्रेमी के साथ बागपत के इस होटल में रुकी थी. जिसकी भनक पति को लग गई. जिसके बाद पति वहां पुलिस के साथ पहुंच गया. महिला ने पति और पुलिस को साथ देखा, तो पकड़े जाने के डर से करीब 12 फीट ऊंची छत से छलांग लगा दी और चुपचाप वहां से रफूचक्कर हो गई. फिल्मी अंदाज में की गई इस एग्जिट को देख क्षेत्रवासी हैरान रह गए.
सबसे दिलचस्प बात ये रही कि इस पूरी घटना का लाइव टेलीकास्ट भी हो गया, क्योंकि मौके पर मौजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. महिला को छत से छलांग लगाते हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है. पति को किसी तरह से खबर लगी कि बीवी प्रेमी के साथ होटल में है. फिर क्या था, उसने डायल 112 पर कॉल लगाया और पुलिस टीम को लेकर सीधे होटल पहुंच गया.
इस वायरल कांड पर अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन जो मामला पहले से ही कोर्ट-कचहरी तक पहुंचा हुआ था, उसमें अब ये नया एंगल भी जुड़ गया है.
– भारत एक्सप्रेस
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…