Iran-Israel War: इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष पांचवें दिन भी जारी है. इजराइल-ईरान संघर्ष के पांचवें दिन मंगलवार को ईरान ने तेल अवीव में इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय पर हवाई हमला किया. हमले में सैन्य खुफिया एजेंसी AMAN की इमारत को भी निशाना बनाया.
ईरानी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में IRGC ने इजरायली सेना के खुफिया केंद्र, अमन, के साथ-साथ मोसाद की एक ठिकाने पर हमला करने की जिम्मेदारी ली, जो गुप्त अभियानों की योजना बना रही थी. बयान में कहा गया है कि हमले के बाद लक्षित मोसाद केंद्र फिलहाल जल रहा है.
मोसाद परिसर पर हमले इजरायली सेना द्वारा यह घोषणा करने के कुछ घंटों बाद हुए कि उसने मध्य तेहरान में स्थित एक कमांड सेंटर पर रात भर हवाई हमले में वरिष्ठ ईरानी कमांडर अली शमदानी को मार गिराया है.
ईरान के शीर्ष सैन्य अधिकारी मेजर जनरल अली शदमानी इजरायली हवाई हमले में मारे गए. शादमानी ईरान की सैन्य आपातकालीन कमान के प्रमुख थे. उन्होंने यह पद सिर्फ़ 4 दिन पहले ही संभाला था, जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई ने उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल ग़ुलामली रशीद की जगह नियुक्त किया था, जिनकी शुक्रवार को इजरायल के हमले में मौत हो गई थी.
तेहरान के अलावा, इजरायल ने पश्चिमी ईरान में कई मिसाइल और ड्रोन स्थलों को निशाना बनाया है, जिसमें बुनियादी ढांचा, लॉन्च प्लेटफ़ॉर्म और भंडारण डिपो शामिल हैं.
संयम बरतने की अंतर्राष्ट्रीय अपील के बावजूद, ईरान और इजरायल दोनों ने शुक्रवार से मिसाइल हमले जारी रखा है. इन हमलों में अब तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. मरने वाले में अधिकतर ईरान के नागरिक हैं.
ये भी पढ़ें: Iran-Israel War: दूतावास ने भारतीय छात्रों को तेहरान से निकाला, जल्द से जल्द संपर्क करने की दी सलाह
-भारत एक्सप्रेस
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…