आज़ादी विशेष

“सरकार फाइलों में नहीं, देश के नागरिकों की लाइफ में होनी चाहिए”, लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी

Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कहा कि सरकार फाइलों में नहीं, देश के नागरिकों की लाइफ में होनी चाहिए. केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियों और योजनाओं की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोई हकदार छूटे नहीं और सरकार उनके घर तक जाए, उसके लिए हम काम कर रहे हैं.

PM Modi ने देशवासियों को किया संबोधित

देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “गरीबी क्या होती है, यह मुझे किताबों में नहीं पढ़ना पड़ा है. सरकार में भी रहा हूं, इसलिए मेरी कोशिश रही है कि ‘सरकार फाइलों में नहीं होनी चाहिए, सरकार देश के नागरिकों की लाइफ में होनी चाहिए.’ दलित, पीड़ित, शोषित और वंचितों के लिए सकारात्मक रूप से सरकारें प्रो-एक्टिव, प्रो-पीपल हों, उस दिशा में हम लगातार प्रयास कर रहे हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि सरकार की योजनाएं तो पहले भी आती थीं, लेकिन हम सरकार की योजना को जमीन पर लाते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जनधन अकाउंट्स सिर्फ बैंक खाते नहीं हैं, उनसे लोगों को एक स्वाभिमान मिला था कि बैंक के दरवाजे उनके लिए भी खुलते हैं.

आयुष्मान भारत स्कीम की सराहना

‘आयुष्मान भारत’ योजना की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “आयुष्मान भारत ने बीमारी को सहने की आदत से मुक्ति दिलाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मदद करने का काम किया है. हम वरिष्ठ नागरिकों को 5-5 लाख रुपये की मदद करके उनके आरोग्य की चिंता करते हैं. ‘पीएम आवास’ के जरिए 4 करोड़ लोगों को घर मिलना उनका सपना पूरा होने जैसा है.”

यह भी पढ़ें- Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणाएं, युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के नए अवसर

उन्होंने आगे कहा, “रेहड़ी-पटरी वालों के लिए ‘पीएम स्वनिधि योजना’ सरकार लाई. वे लोग आज यूपीआई के जरिए लेन-देन करते हैं, यह बदलाव आया है. ‘लोगों की लाइफ में सरकार’ होनी चाहिए, उसी कारण ऐसी जमीन से जुड़ी योजनाएं बनती हैं. जमीन से जुड़ी योजनाएं जीवन में बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम बनती हैं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

13 seconds ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

13 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

15 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

26 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

38 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

48 minutes ago