Bharat Express Bihar Conclave: बिहार में चुनावी हलचल तेज हो गई है. सभी पार्टियां चुनावी दमखम दिखाने में लगी हुई हैं. एक तरफ विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष को घेरने के लिए तरह-तरह की राजनीतिक करतब दिखा रहा है. तो वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष के इन दावपेचों को कुंद करने की भरपूर कोशिश कर रहा है.
बिहार में चल रहे इसी सियासी घमासान को लेकर भारत एक्सप्रेस ने पटना में एक मेगा कॉन्क्लेव ‘नए भारत की बात, बिहार के साथ’ का आज सोमवार को आयोजन किया. इस कार्यक्रम में बिहार की राजनीति और समाज से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल हुए है. भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी इस कॉन्क्लेव में पहुंचे.
कम्युनिस्ट लिबरेशन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भारत एक्सप्रेस के मंच से सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मंच से बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार को आइना दिखाया.
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा- “युवाओं के सामने असली सवाल ये नहीं है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा. असली सवाल ये है कि रोजगार कौन देगा.”
उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब हो चुकी है और अपराध अपने चरम पर है. दीपांकर का कहना था कि आज जनता सबसे ज्यादा परेशान बेरोजगारी और बढ़ते अपराध से है.
इसके अलावा दीपांकर से कार्यक्रम में पूछा गया कि क्या चुनावों से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान होगा या फिर बाद में. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आमतौर पर बाद में तब होता है जब कोई पोस्टपोल एलायंस हो लेकिन जहां प्रीपोल एलायंस है और उस एलायंस को अगर एक ठीक-ठाक बहुमत मिले तो मुख्यमंत्री के बारे में ऐलान औपचारिक हो या न हो सबको पता है कि बड़े दल के जो नेता है वहीं मुख्यमंत्री के हकदार है.
राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार के कानून व्यवस्था को लेकर भी बात कही. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है और नए-नए किस्म के अपराध बिहार में हो रहे हैं. जैसे बिहार में लोग कहते हैं बिहार कि शराब बंदी अभी घोषित नीति है लेकिन पूरे बिहार में चर्चा है कि इसकी होम डिलीवरी होती है. ये होम डीलीवरी थाने में भी दर्ज है लेकिन फिर भी अपराधी बिहार में खुले आम घूम रहे हैं.
भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव में CPI (ML) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने SIR को लेकर भी सत्ता पक्ष को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि इसका मुख्य काम विपक्ष के वोट को काटने का है.
ये भी पढ़ें- Bharat Express Bihar Conclave: राजनीति में जाने को लेकर क्या बोले सुपर 30 कोचिंग वाले गुरु जी?
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…
Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…
Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…
झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…
Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…