ब्रेकिंग न्यूज़

बाटला हाउस एनकाउंटर केस: दोषी शहजाद अहमद की बिगड़ी तबीयत, हाईकोर्ट ने सफदरगंज अस्पताल भेजने का निर्देश दिया

बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे है, इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी शहजाद अहमद की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका पर सुनवाई के बाद दिल्ली हाइकोर्ट ने शहजाद अहमद को ईलाज के लिए जीटीवी अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल ट्रांसफर किया। शहजाद के मुताबिक वो पिछले 18 दिनों से अस्पताल में भर्ती है, लेकिन उसकी हालत दिन प्रतिदिन खराब हो रही हैं। जिसके बाद कोर्ट ने शहजाद को जीटीवी अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल में ट्रांसफर करने का आदेश दिया। शहजाद ने उम्रकैद की सजा को दिल्ली हाइकोर्ट में चुनौती दे रखा है। दिल्ली के जामिया में 2008 में बाटला हाउस एनकाउन्टर के दौरान दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा की हत्या कर दी गई थी। जुलाई 2013 में निचली अदालत ने इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी शहजाद अहमद की आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago