जिग्नेश मेवाणी ने कहा- ‘कांग्रेस ने चुनाव में मेरा पूरा इस्तेमाल नहीं किया’ – गुजरात की वडगाम सीट से जीते कांग्रेस के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा है कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान उनका पूरा इस्तेमाल नहीं किया। जिग्नेश इस बार कांग्रेस के टिकट पर जीते हैं जबकि पिछली बार उन्होंने निर्दलीय लड़ते हुए जीत हासिल की थी। मेवाणी गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। जिग्नेश ने कहा कि वह इस बात को महसूस करते हैं कि उनका और बेहतर ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता था, न केवल नामांकन के बाद बल्कि उससे पहले भी ऐसा हो सकता था। लेकिन मैं यह समझने में फेल रहा हूं कि जब कांग्रेस के पास मेरा चेहरा था जिसके पास गुजरात में अच्छी पहचान है, विश्वसनीयता है, इसके बाद भी मुझसे राज्य भर में जनसभाएं क्यों नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि लोगों में ऊर्जा भरने के लिए उनसे जनसभाएं करवाई जानी चाहिए थी।
दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…