होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
Supreme Court Of India: जम्मू कश्मीर से संबंधित आर्टिकल—370 मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 11 दिसंबर 2023 को फैसला सुनाएगा. आर्टिकल—370 को लेकर कई याचिकाकर्ताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अनेक याचिकाएं दायर की गई थीं. जिन पर ने सुप्रीम कोर्ट की. अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है.
गौरतलब हो कि कोर्ट में बहस के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से आर्टिकल—370 को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उसे गैरकानूनी और असंवैधानिक ठहराया गया था. याचिकाकर्ताओं का कहना था कि आर्टिकल 370 समाप्त करने की अपनाई गई प्रक्रिया असंवैधानिक और गलत है. जबकि भारत सरकार ने प्रक्रिया को संविधान सम्मत बताया था. सरकार ने 5 अगस्त 2019 के दिन आर्टिकल 370 हटाने का फैसला लिया था.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे राष्ट्र के लिए जरूरी बताया. आर्टिकल—370 खत्म करके जम्मू और कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था. इस फैसले से जम्मू और कश्मीर का प्रशासन सीधे केंद्र के हाथों में आ गया. अब वहां विधानसभा चुनाव होंगे.
आर्टिकल-370 मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 5 सितंबर को पूरी कर ली थी. सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 5 जजों की संविधान पीठ ने 16 दिन तक दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद 5 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था. दोनों पक्षों ने संवैधानिक पहलुओं से लेकर ऐतिहासिक घटनाक्रम पर चर्चा की थी.
— भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…