मप्र: बैतूल में ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत – मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, जिससे कार में सवार दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई. मुलताई पुलिस थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुलताई के पास भिलाई गांव में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को 12 बजे के आसपास हुआ. उन्होंने कहा कि इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें रेलवे के दो कर्मचारी और दो महिलाएं शामिल हैं. लाटा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हादसा ट्रक चालक की गलती के कारण हुआ. ट्रक चालक ने अचानक अपना वाहन बाई ओर मोड़ा, जिससे पीछे से आ रही कार दाहिनी ओर से उससे टकरा गई.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…