दुनिया

Bomb Cyclone: अमेरिका में बर्फीले तूफान से तबाही, 34 लोगों की मौत, कई शहरों में बिजली गुल, 12000 फ्लाइट्स रद्द

Bomb Cyclone: अमेरिका और कनाडा के कई हिस्सों में क्रिसमस से पहले से आए भयंकर आर्कटिक तूफान ने तबाही मचा रखी है. करोड़ों लोगों को प्रभावित करने वाले इस तूफान को ‘बॉम्ब साइक्लोन’ कहा जा रहा है. इस कारण अभी तक कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है. इस तूफान के कारण सड़कें बंद हो गई हैं. जबकि हजारों की संख्या में फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं.  फ़्लाइट ट्रैकर फ़्लाइटअवेयर के अनुसार, अमेरिकी एयरलाइंस ने बुधवार से शनिवार तक 12,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं, जो उनके शेड्यूल का लगभग 14% है.

इस भयंकर तूफान के कारण बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कई शहरों की बत्ती गुल है. कई शहरों में कारोबारियों का कामकाज ठप पड़ा हुआ है. बर्फीले तूफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है.  कुछ इलाकों में तो तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. बीबीसी के मुताबिक, 38 मृतकों में से 34 अमेरिका के हैं.  इनमें से अधिकांश बफेलो के हैं. बफेलो की मूल निवासी न्यूयॉर्क राज्य की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, यह इतिहास में बफेलो के सबसे विनाशकारी तूफान के रूप में जाना जाएगा.

कई शहरों में बत्ती गुल

वर्मोंट, ओहियो, मिसौरी, विस्कॉन्सिन, कंसास और कोलोराडो में भी तूफान से मौतों की खबर आई है. अन्य चार मौतें कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के पश्चिमी प्रांत मेरिट शहर के पास बर्फीली सड़क पर एक बस के पलट जाने से हुईं. तूफान ने दोनों देशों में हजारों घरों में बिजली की सप्लाई बंद हो गई है. रविवार दोपहर तक अमेरिका में लगभग दो लाख लोगों को बगैर बिजली के गुजारना पड़ा. रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में ओंटारियो और क्यूबेक प्रांत बिजली कटौती से सबसे अधिक प्रभावित हैं.

ये भी पढ़ें: Pushpa Kamal Dahal: चीन के नजदीकी प्रचंड के हाथ में नेपाल की कमान, भारत को लेकर उठा चुके हैं यह मुद्दा

क्यूबेक में लगभग 120,000 लोग रविवार तक बिजली के बिना थे. अधिकारियों ने कहा कि कुछ घरों को बिजली सप्लाई में कई दिन लग सकते हैं. इस बीच हजारों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और 55 मिलियन से अधिक अमेरिकी अभी भी विंड चिल अलर्ट के अधीन हैं. बर्फीला तूफान कनाडा से दक्षिण तक टेक्सास तक फैला हुआ है. अमेरिकी राज्य मोंटाना में तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है.

कमल तिवारी

Recent Posts

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

39 seconds ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

2 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

10 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

18 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

31 minutes ago