खेल

Year Ender 2022: टीम इंडिया ने इस साल खेले 7 टेस्ट, 24 वनडे और 40 T20I, जानें कैसा रहा परफॉर्मेंस

Year Ender 2022: बांग्लादेश गई भारतीय टीम (Team India) ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली. भारत ने ढाका के शेरे नेशनल स्टेडियम में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हराकर साल का शानदार अंत किया. हर साल की तरह इस साल भी टीम इंडिया ने कई घरेलू और इंटरनेशनल सीरीज खेली हैं. जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज शामिल है.

भारत के ओवरऑल प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने इस साल तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि ये बात हैरान करने वाली जरूर है, क्योंकि इस साल टीम इंडिया की खूब आलोचना हुई है. इस साल भारत ने एशिया कप गंवाया और भारत मिशन टी-20 वर्ल्ड भी अधूरा रहा गया. चलिए देखते हैं ये साल भारतीय क्रिकेट के लिए कैसा रहा है.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2022: रोहित-विराट-राहुल नहीं, इस भारतीय ‘गेंदबाज’ ने बनाए हैं इस साल सबसे ज्यादा रन

टीम इंडिया का ओवरऑल परफॉर्मेंस

भारतीय टीम इस साल रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की अगुआई में मैदान पर उतरी थी. भारत ने इस साल कुल 7 टेस्ट मैच खेले. इनमें से चार मैच भारत ने जीते. वनडे क्रिकेट में भारत ने 24 में से 14 मैच जीते हैं. जबकि भारत ने टी20 क्रिकेट में 40 में से 28 मैच जीते हैं.

टीम इंडिया ने गवाए बड़े मौके

चाहे एशिया कप हो या फिर टी-20 वर्ल्ड कप. भारतीय टीम कई अहम मौके पर फ्लॉप हुई. पूरे साल टीम इंडिया की एक प्लेइंग-11 तय नहीं हो पाई. जिसका खामियाजा टीम इंडिया को बड़े टूर्नामेंट में भुगतना पड़ा.

नहीं सफल हुआ कोच-कप्तान का ‘प्रयोग’

ऐसा लगा था, ये बदलाव का साल है, उम्मीद का साल है, इंतजार खत्म होने का साल है. लेकिन धीरे-धीरे उम्मीदें फिर टूटती गईं और एक बार टीम इंडिया उसी जगह खड़ी है. जहां पिछले साल थी. हालांकि, आंकड़े थोड़े बेहतर जरूर हुए मगर हाल लगभग पुराना ही है.

इंजरी से परेशान रही टीम इंडिया

न केवल हार-जीत बल्कि इंजरी ने भी पूरे साल टीम को परेशान किया है. भारतीय टीम के लीड तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम से लंबे समय से बाहर है. वहीं मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, रवींद्र जडेजा तमाम बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. यहां तक कि कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में है. हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए NCA पर भी निशाना साधा था. अब उम्मीद है कि आने वाले साल में टीम इंडिया इन चुनौतियों से निपट सके.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

7 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

7 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

1 hour ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago