प्रयागराज में बाहुबली मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को नैनी जेल से चित्रकूट जेल भेज दिया गया है. अब्बास को देर रात करीब 9 बजे नैनी जेल से चित्रकूट जेल भेजा गया. कल ही प्रयागराज की जिला न्यायालय ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था. नैनी जेल पहुंचने के करीब 3 घंटे बाद ही अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल भेजा गया. शासन स्तर से लिए गए फैसले के बाद अब्बास अंसारी को देर रात चित्रकूट की जिला जेल पहुंचाया गया. अब्बास के जेल बदलने की कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय रखी गई. ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 4 नवंबर को अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया था.
Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…
Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…
Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…
भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…