ब्रेकिंग न्यूज़

सनत जयसूर्या और वसीम अकरम लंका प्रीमियर लीग के ब्रांड दूत बने

महान क्रिकेटर सनत जयसूर्या और वसीम अकरम को छह से 23 दिसंबर तक चलने वाली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के तीसरे चरण के लिये ब्रांड दूत बनाया गया है. सर्वकालिक विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए 20,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन और 440 विकेट झटके हैं जबकि अकरम ने पाकिस्तान के लिए अपने शानदार करियर में कुल 916 विकेट चटकाए हैं. जयसूर्या ने विज्ञप्ति में कहा, “मैं एलपीएल के तीसरे चरण में ब्रांड दूत बनकर काफी खुश हूं. यह टूर्नामेंट घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में जुड़ना शानदार है और इससे श्रीलंका में कुछ बेहतरीन प्रतिभाएं सामने आयी हैं.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

6 minutes ago