खेल

Suryakumar Yadav: मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड खतरे में, सूर्यकुमार पहुंचे बेहद करीब

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव शानदार फार्म में चल रहे है. वो पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के रिकार्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. संभावना जताई जा रही है कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वो रिजवान को पीछे छोड़ सकते हैं.

करीब 2 सालों से टीम के बल्लेबाजी की रीढ़ सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल दुबई में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2021 में डेब्यू किया था. तब से सूर्यकुमार यादव लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं. उन्होंने इस साल एशिया कप और फिर ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी2- विश्व कप में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया.

सूर्य कुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी ने सभी को उनका दिवाना बना दिया है. खासकर विकेट के पीछे उनका हवाई शॉट्स क्रिकेट लवर्स की खूब पंसद आता है. सूर्यकुमार टी20 फार्मेट में एक बड़ा रिकार्ड बनाने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. सूर्य कुमार एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने से महज 286 रन दूर हैं. भारतीय टीम और सूर्य के फैंस को उम्मीद है कि, 18 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 3 टी20 मैचों की सीरीज में वो यह कारनामा करके इतिहास रच देंगे.

रिजवान का रिकार्ड खतरे में

विश्व क्रिकेट में धमाल मचाने वाल सूर्य कुमार आसमान में एक उभरते सितारे की तरह चमक रहे हैं. उन्होंने अपनी एक के बाद एक बेहतरीन पारी से सभी का दिल जीता है. विकेट पर उनका आक्रमक अंदाज गेंदबाजों के लिए कहर बनकर टूटता है. हाल ही में सपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में सूर्य कुमार यादव ने अपने बल्ले से धमाल मचा दिया. नीदरलैंडस के खिलाफ महज 25 गेंदों में खेली गई उनकी अर्धशतकीय पारी ने दुनिया भर में मौजूद उनके करोड़ों फैस का बहुत इंटरटेन किया.

सूर्यकुमार की कमाल की बल्लेबाजी से पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का रिकार्ड खतरे में नजर आ रहा है. दरअसल पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम एक साल में सबेस ज्यादा 1326 रन बनाने  का रिकार्ड दर्ज है. उन्होंने यह कारनामा टी20 2021 वर्ल्ड कप में किया था. सूर्य कुमार यादव रिजवान के रिकार्ड से सिर्फ 286 दूर हैं. उन्होंने इस साल अब तक 29 टी20 मुकाबलों में 1040 रन बनाए हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

9 minutes ago

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

1 hour ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

1 hour ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

2 hours ago