टनल के निरीक्षण पर सीएम एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र में विश्व की सबसे चौड़ी टनल तैयार हो रही है. मॉडर्न तकनीक के इस्तेमाल से मुंबई-पुणो एक्सप्रेस-वे के रास्ते पर मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का काम जोर-शोर से चल रहा है. इस प्रोजेक्ट की प्रगति देखने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद मौके पर पहुंचे और हर पहलू से काम का आंकलन किया. अगले साल दिसंबर में यह टनल बन कर तैयार हो जाएगा. यह लोनावला इलाके के पास लोनावला लेक के नीचे 8 किलोमीटर लंबा टनल होगा. इसकी चौड़ाई लगभग 23.75 मीटर होगी.
गौरतलब है कि यह देश का ही नहीं बल्कि वर्ल्ड का सबसे चौड़ा टनल होने जा रहा है. लोनावला लेक के नीचे करीब 500 से 600 फुट के अंतर पर यह टनल बनाया जा रहा है. सीएम शिंदे ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर खोपोली से कुसगांव के बीच यह नए रास्ते से जुड़ा प्रोजेक्ट जल्द ही लोगों की सेवाओं के लिए देने जा रहे हैं.
बता दें कि इस मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट के चलते मुंबई से पुणे के सफर में आधा घंटे का इजाफा होगा और इस प्रोजेक्ट के तैयार होने के बाद लोगों को घाटियों की संकरी सड़कों से होकर नहीं जाना पड़ेगा. सीएम शिंदे ने विश्वास जाहिर किया कि इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद न केवल समय की बचत होगी बल्कि मुसाफिरों को घाटियों से गुजरने का जोखिम भी नहीं उठाना पड़ेगा.
सीएम शिंदे ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तैयार होने के बाद यात्रा आसान होने के साथ ही ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा.
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…