उत्तर प्रदेश: पैसे लो धर्म बदलो 54 पर केस, 15 को जेल, लंदन से होती थी यूनिवर्सिटी चांसलर को फंडिंग – उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक कथित अवैध धर्मांतरण मामले की पुलिस जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की आठ महीने की जांच में सामने आया है कि धर्मांतरण के लिए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रलोभन दिया जाता है. इसके लिए विदेशों से पैसों की फंडिंग होती है. पुलिस ने इस मामले में प्रयागराज नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के चांसलर समेत चार को नोटिस जारी किया है और उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि धर्मांतरण के खेल में एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है. चर्च में आ रही फंडिंग की जांच की गई है. इनके खातों को खंगालने पर पता चला है कि विदेश की संस्थाएं इन्हें धन मुहैया करा रही थीं. इसी जांच के क्रम में प्रयागराज के नैनी एग्रीकल्चर यूविर्सिटी के चांसलर विनोद बिलाल और वाइस चांसलर आरबी लाल को नोटिस भेजकर 29 दिसंबर को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है. साथ ही पुलिस ने बताया है कि प्रयागराज बाइबिल सेरेमनी बेली अस्पताल के पास रहने वाले बिसप मिस्टर पॉल, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट (सियाटस) के जेटी आलिवर का भी बयान दर्ज किया जाएगा.
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…