पश्चिम बंगाल: मां को मुखाग्नि देकर 2 घंटे बाद काम पर मोदी: बंगाल के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीरा बा का अंतिम संस्कार करने के तुरंत बाद काम पर लौट आए हैं। सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद में उन्होंने मां को मुखाग्नि दी थी। इसके बाद वे अहमदाबाद से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंगाल में आयोजित कार्यक्रम में जुड़े। उन्होंने हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई।मोदी ने कहा- निजी कारणों से आपके बीच नहीं आ पाया- मोदी ने कहा- बंगाल की पुण्य धरती को नमन। निजी कारणों से आपके बीच नहीं बंगाल नहीं आ पाया। इसके लिए क्षमा मांगता हूं। रेलवे और मेट्रो प्रोजेक्ट्स के साथ कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन हुआ है। वंदे भारत ट्रेन के लिए आप सबको बधाई। कुछ देर बाद गंगाजी की स्वच्छता और पीने के पानी से जुड़ी परियोजनाएं पश्चिम बंगाल को सौंपने का अवसर मिलेगा।
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…
Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…