सांकेतिक फोटो (Pixabay)
Big bang in Budget 2025: अगर आप एक नई सुपरबाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन समय है. भारत सरकार ने बजट 2025 में प्रीमियम मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क (Import Duty) में कटौती करने की घोषणा की है. सरकार के इस फैसले से हार्ले-डेविडसन (Harley-Davidson), डुकाटी (Ducati) जैसी हाई-एंड बाइक्स अब और सस्ती हो जाएंगी. खासकर हाई-कैपेसिटी मोटरसाइकिलों की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिलेगी.
हार्ले-डेविडसन पर लगने वाला टैरिफ (आयात शुल्क) भारत और अमेरिका के बीच वर्षों से विवाद का विषय रहा है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी इस मुद्दे को कई बार उठाया था और भारत से टैरिफ में कटौती (Tariff cuts) की मांग की थी. इस बार के बजट में सरकार के इस फैसले से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार आने की उम्मीद है.
सरकार के इस फैसले के बाद भारत में इम्पोर्टेड बाइक्स की कीमतों में बड़ी कमी देखने को मिलेगी. हार्ले-डेविडसन, डुकाटी, BMW, ट्रायम्फ (Triumph), होंडा (Honda) और कावासाकी (Kawasaki) जैसी कंपनियों की हाई-एंड बाइक्स अब ज्यादा किफायती हो जाएंगी. ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे प्रीमियम बाइक्स की डिमांड में तेजी से इजाफा होगा.
भारत सरकार का यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों पर भी पारस्परिक कर (Reciprocal Tax) लगाने की चेतावनी दी है जो अमेरिकी सामानों पर ज्यादा टैरिफ लगाते हैं. दिसंबर 2024 में ट्रंप ने कहा था कि भारत में इम्पोर्ट टैक्स बहुत अधिक है और अगर ऐसा जारी रहा तो अमेरिका भी जवाबी कर लगाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…
महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…
Supreme Court: सेंट्रल विस्टा प्लान में पर्याप्त जगह न मिलने के कारण 135 साल पुरानी…
Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…
Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…