भारत का बजट

Budget 2025: बजट से मिलेगी राहत या कटेगी जेब! आज ये 7 बड़े ऐलान कर सकती हैं वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में बजट पेश करेंगी, उससे पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति ने दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया था. ऐसे में आइये जानते हैं कि इस बार निर्मला सीतारमण बजट के पिटारे से जनता के लिए क्या-क्या राहत भरे ऐलान कर सकती हैं?

पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटेंगी

महंगाई को कम करने के लिए सरकार एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर सकती है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी हो सकती है. वर्तमान में पेट्रोल पर 19.90 रुपये और डीजल पर 15.80 रुपये की एक्साइज ड्यूटी लगती है.

PM किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी

PM किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 12,000 रुपये सालाना किया जा सकता है. इस योजना के तहत 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को तीन किश्तों में पैसा मिलता है, और अब इसे बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है.

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

इस बार बजट में रोजगार से जुड़े कई उपायों का ऐलान हो सकता है. सरकार एकीकृत राष्ट्रीय रोजगार नीति लागू कर सकती है, जिसमें रोजगार से जुड़े सभी मंत्रालयों की योजनाओं को एक मंच पर लाया जाएगा. इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रेजुएट्स के लिए इंटर्नशिप की योजना भी शुरू हो सकती है.

टैक्स में छूट

इस बार सरकार आयकर स्लैब में बदलाव कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए टैक्स सिस्टम में सालाना 10 लाख रुपये तक की आय को टैक्स से मुक्त किया जा सकता है. वहीं, 15 लाख से 20 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स की दर 30% से घटाकर 25% करने का प्रस्ताव हो सकता है. इसके अलावा, बेसिक एग्जम्प्शन लिमिट को 5 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे अधिक लोग नए टैक्स सिस्टम को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे.

हेल्थ बजट में बढ़ोतरी

स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट इस बार बढ़ाया जा सकता है. पिछले साल के मुकाबले लगभग 10% ज्यादा धनराशि का आवंटन हो सकता है. इसके साथ ही, मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाई जा सकती है और कुछ जरूरी मेडिकल उपकरणों पर इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी की जा सकती है.

यह भी पढ़ें-  आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, वक्फ संशोधन अधिनियम समेत 16 विधेयक किए जाएंगे पेश

सस्ते घर खरीदने का मौका

घर खरीदने के लिए सीमा बढ़ाई जा सकती है. मेट्रो शहरों में अफोर्डेबल हाउसिंग की कीमत 45 लाख से बढ़ाकर 70 लाख रुपये की जा सकती है, जबकि अन्य शहरों में यह सीमा 50 लाख रुपये हो सकती है. इसके साथ ही, होम लोन पर मिलने वाली टैक्स छूट को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा सकता है.

मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते होंगे

मोबाइल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े उत्पादों पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाई जा सकती है, जिससे इनकी कीमतें कम हो सकती हैं. इसके अलावा, सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर व्यापार घाटा कम करने का प्रयास किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संयुक्त संबोधन…NDA सांसदों की बैठक’, Budegt से पहले आज आर्थिक सर्वे पेश करेंगी वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman

इन मुख्य ऐलानों के अलावा, सरकार कुछ अन्य रियायतें भी दे सकती है, जैसे आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाना, स्टार्टअप्स को मदद देना, और शिक्षा क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

16 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

28 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

33 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

40 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago