भारत का बजट

Budget 2025 अर्थव्यवस्था को नीति-योजनाओं का ऐसा बूस्टर देगा, जिससे भारत दुनिया की महाशक्ति बन सकेगा: डॉ. दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को नीतियों और योजनाओं का ऐसा बूस्टर देगा, जो भारत को दुनिया की महाशक्ति बना सकेगा. इस बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की अपेक्षाओं को भी पूरा किया है और अब 12 लाख तक की आमदनी को करमुक्त कर दिया गया है. मिडिल क्लास के लिए यह बजट बड़ी सौगात लेकर आया है.

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि यह बजट दुनिया में भारत के गौरव को बढ़ाने में अहम कड़ी साबित होगा. इसमें गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाएं सभी के सुनहरे भविष्य के लिए उपाय किए गए हैं. इस बजट में आत्मनिर्भरता की दिशा से विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का रोड मैप है. हर क्षेत्र के लिए दूरदर्शी नीतियां और उपाय किए गए हैं. भारत को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प बजट में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” पहल भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

आयकर को लेकर की गई घोषणाओं को क्रांतिकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए छूट 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है. अपडेटेड रिटर्न भरने की समय सीमा अब 4 साल कर दी गई है.

डॉ. शर्मा ने कहा कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ फिर से भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है. देश में शोध को प्रोत्साहन देने के लिए 20,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, साथ ही 10,000 पीएम फैलोशिप शुरू की जाएंगी. 1 करोड़ मैनुस्क्रिप्ट का डिजिटलीकरण किया जाएगा. देश में 500 करोड़ रुपये की लागत से तीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर बनाए जाएंगे, जो नए दौर से कदमताल करने की कवायद है. मेडिकल शिक्षा और IIT में सीटें बढ़ाकर सरकार ने तकनीकी और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की पहल की है. आने वाले समय में देश के पास अधिक चिकित्सक और बेहतर तकनीकी मैनपावर होगा. ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र अब इंटरनेट से जुड़े जाएंगे. नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहन देने के लिए 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी. भारतीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पुस्तक परियोजना लागू की जाएगी.

जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में कमी करके सरकार ने आम आदमी को कठिन समय में मदद देने की कोशिश की है. सरकार ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में सेंटर बनाने का निर्णय लिया है और इन बीमारियों की दवाओं की कीमतें सस्ती करने के लिए संवेदनशीलता का परिचय दिया है.

सरकार ने देश के दूसरे बड़े ग्रोथ इंजन, एमएसएमई, के लिए भी कई उपाय किए हैं. अब इनके लिए लोन गारंटी लिमिट 10 करोड़ रुपये कर दी गई है. देश के 2 टियर शहरों में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनाए जाएंगे. देश को खिलौनों का ग्लोबल हब बनाने की तैयारी की जा रही है. नई लेदर स्कीम के तहत 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. इस क्षेत्र के लिए कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

सरकार 1 करोड़ से अधिक गिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा देने जा रही है. देश के पर्यटन को बढ़ाने के लिए 50 पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा. कुल मिलाकर यह बजट भारत के लोगों के सपनों का बजट है. यह ऐसा बजट है जो देश को समर्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ दुनिया की एक बड़ी ताकत बना देगा.

Vikas Shukla

Recent Posts

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

5 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

13 minutes ago

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

32 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

50 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

1 hour ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

1 hour ago