भारत का बजट

मोदी की गारंटी: Budget 2025 में बिहार को बड़ा तोहफा, मखाना बोर्ड का होगा गठन, जानें ये बड़े ऐलान

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार के बजट में बिहार के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिससे मखाना उगाने वाले किसानों को विशेष पैकेज और सहायता दी जाएगी. इसके अलावा, बिहार के विकास को गति देने के लिए कई अहम परियोजनाओं का ऐलान किया गया है.

बिहार के लिए बजट की प्रमुख घोषणाएं

  • बिहार के किसानों को सरकार बीज उपलब्ध कराएगी – किसानों को उन्नत किस्म के बीज दिए जाएंगे, जिससे फसलों की पैदावार बढ़ सके.
  • बिहार में फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट – बिहार में खाद्य प्रसंस्करण और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए एक फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट स्थापित किया जाएगा.
  • बिहार में नया एयरपोर्ट बनेगा – राज्य में एक नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा, जिससे हवाई यात्रा सुविधाओं में सुधार होगा.
  • मिथिलांचल के किसानों को विशेष पैकेज – मिथिलांचल क्षेत्र के किसानों को आर्थिक सहायता और नई योजनाओं का लाभ दिया जाएगा.
  • पटना एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ेगी – पटना हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक संख्या में यात्री यात्रा कर सकें.
  • दाल उगाने वाले किसानों को विशेष पैकेज – बिहार में दाल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को वित्तीय सहायता दी जाएगी.
  • IIT पटना में हॉस्टल का निर्माण – IIT पटना में नए छात्रावासों का निर्माण होगा, जिससे छात्रों को बेहतर रहने की सुविधा मिलेगी.
  • बोधगया का विकास – बोधगया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
  • बिहार में नई नहर योजना – बिहार में सिंचाई सुविधा बेहतर बनाने के लिए नई नहर योजना को मंजूरी दी गई है.

बिहार के लिए बजट का पिटारा

इस बजट में बिहार के किसानों, छात्रों और उद्योगों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं. खासकर मखाना बोर्ड का गठन, नए एयरपोर्ट का निर्माण, और फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट जैसी योजनाएं राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा देंगी. इससे बिहार की कृषि, शिक्षा और परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

16 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

44 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

53 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago