देश

रेप के कथित आरोपी वकील को मिली जमानत

तीस हजारी कोर्ट से रेप के कथित आरोपी वकील सुशील को सशर्त जमानत मिल गई है. उसपर एक 21 वर्षीय युवती ने चैंबर में खुद व अपनी 16 वर्षीय बहन के साथ रेप करने का आरोप लगाया है. तीस हजारी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार ने जमानत देते हुए कहा कि इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो चुका है.

ऐसे में आरोपी को जेल में रखने से कोई फायदा नही होगा. कोर्ट ने सुशील को जमानत देते हुए कहा कि वह जमानत पर रिहा होने के बाद अपना मोबाइल फोन ऑन रखने, गवाहों से संपर्क नही करने तथा सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने व गवाहों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से प्रभावित नही करने को कहा है.

यह भी पढ़ें: Budget 2025: अब तक क्या क्या हुई घोषणा… जानें वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कितना बड़ा बजट पेश किया

वैसे पीड़िता की ओर से पेश वकील ने आरोपी को जमानत दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी को जमानत नही मिलनी चाहिए. कोर्ट आरोपी की जमानत याचिका खारिज करें. जबकि आरोपी के वकील ने कहा कि इस मामले में लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे है.

आरोप याचिकाकर्ता की छवि को खराब करने की नीयत से लगाए गए हैं. इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ सब्जी मंडी थाने में आईपीसी की धारा 354, 354A, 376, 509 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 8 के तहत केस दर्ज किया गया था.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

1 minute ago

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

19 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

34 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

46 minutes ago