लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने केरल विधायक ए. राजा को दी राहत, चुनाव रद्दीकरण पर लगाई रोक

केरल से सीपीआई (एम) विधायक ए राजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसने 2021 के चुनाव को अमान्य करार दिया था. जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने यह फैसला दिया है. कोर्ट ने ए राजा के चुनाव को बरकरार रखा है.

कोर्ट ने अपने फैसले में राजा को केरल विधानसभा सदस्य के रूप में सभी लाभ देने का आदेश भी दिया है, जो हाई कोर्ट के फैसले की वजह से छिन गए थे. केरल हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि ए राजा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए स्वतंत्र हैं. जिसके बाद राजा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया था.

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया था कि राजा के जाति प्रमाण पत्र की वैधता को सीघे तौर पर हाई कोर्ट में चुनौती क्यों नहीं दी गई, जिससे इस बात पर संदेह पैदा हो गया था कि हाई कोर्ट ने किस आधार पर उनके चुनाव को रद्द किया था. बता दें कि केरल हाई कोर्ट ने वर्ष 2021 में हुए केरल विधानसभा चुनाव में इस सीट से दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस नेता डी. कुमार ने याचिका में आरोप लगाया है कि राजा अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के लिए आरक्षित देवीकुलम सीट से चुनाव लड़ने के योग्य नहीं है.

नामांकन पत्र पर कुमार की आपत्ति को खारिज

राजा ने याचिका का विरोध करते हुए दलील दी थी कि वह केरल राज्य के संदर्भ में हिंदू परायण समुदाय से आते हैं और तहसीलदार द्वारा जारी प्रमाण पत्र के अनुसार वह देवीकुलम सीट से चुनाव लड़ने योग्य हैं. राजा ने यह भी कहा था कि निर्वाचन अधिकारी ने उनके द्वारा दायर नामांकन पत्र पर कुमार की आपत्ति को खारिज कर दिया था.

वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में कुमार 7, 848 मतों के अंतर से राजा से हार गए थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि यहां तक कि माकपा नेता की पत्नी भी ईसाई समुदाय से हैं और उनका विवाह ईसाई धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार हुआ है.

ये भी पढ़ें: कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों में हत्या के मामले में अपर्याप्त सबूत के आधार पर 12 लोगों को किया बरी

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

BJP ने बयाना नया OBC मोर्चा, टीम नबीन में शामिल हुए युजवेंद्र चहल; उत्तर प्रदेश को कितना स्थान?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शनिवार को बीजेपी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित…

4 minutes ago

भारत-अमेरिका के ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ से टूटा 5 लाख नशीली गोलियों का नेटवर्क, अमित शाह ने थपथपाई पीठ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…

22 minutes ago

उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…

29 minutes ago

‘2014 के बाद बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर’: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…

32 minutes ago

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

1 hour ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

1 hour ago