Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Women Participation in Job Market

जॉब प्लेटफॉर्म 'अपना' की 'इंडिया एट वर्क- क्वाटर-1 2025 रिपोर्ट' के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में महिलाओं ने 62 लाख जॉब एप्लीकेशन सबमिट किए, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि से 23 प्रतिशत अधिक है. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि सक्रिय ऋण वाली महिला उधारकर्ताओं की संख्या दिसंबर तक 10.8 प्रतिशत बढ़कर 8.3 करोड़ हो गई, जो पुरुषों के लिए 6.5 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक थी.

जॉब और प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म अपनाडॉटको के मुताबिक, छोटे शहरों से नौकरी की तलाश करने वाली महिलाओं की संख्या 2021 और 2024 के बीच चार गुना बढ़ गई है. इन क्षेत्रों से नौकरी के आवेदन भी तीन गुना बढ़ गए हैं, जो 2024 में 1.28 करोड़ तक पहुंच गए हैं.

फाउंडइट के अनुसार, भारत के जॉब मार्केट में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसमें 2025 में महिलाओं के लिए अवसरों में पिछले वर्ष की तुलना में 48% की वृद्धि होगी.