Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana: सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत 2024-25 में 39.82 लाख घरों को मंजूरी दी है. इस साल 84.37 लाख घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह जानकारी राज्यसभा में दी.
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी के मुताबिक, 18 राज्यों में घर बनाए जा रहे हैं. इनमें शामिल हैं असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक.
इनमें से 9 राज्यों को 46.56 लाख घरों का लक्ष्य मिला है. ये राज्य हैं असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक. अब तक 39,82,764 घरों को मंजूरी दी जा चुकी है. यह आंकड़ा 2 फरवरी 2025 तक का है.
सरकार ने 2024-25 से 2028-29 तक योजना के विस्तार को मंजूरी दी है. इस दौरान अतिरिक्त 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें- जनवरी में इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में उछाल, सब्सिडी बढ़ने से मिली नई रफ्तार: FADA
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…