बिजनेस

2025-26 पहली तिमाही में ACC लिमिटेड की जबरदस्त परफॉर्मेंस, अब तक का सबसे ज्यादा 11.5 मिलियन टन सीमेंट और क्लिंकर बिका

Gautam Adani: अडानी समूह की प्रमुख सीमेंट कंपनी ACC लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है. कंपनी ने इस तिमाही में 11.5 मिलियन टन सीमेंट और क्लिंकर की बिक्री की, जो कि अब तक की किसी भी पहली तिमाही में सबसे अधिक है और पिछले वर्ष की तुलना में 12% की से ज्यादा दर्शाती है.

कंपनी की कुल आय ₹6,087 करोड़ रही, जो साल-दर-साल 17% की बढ़ोतरी है. इसी तरह, ऑपरेटिंग ईबीआईटीडीए (EBITDA) ₹778 करोड़ रहा, जो 15% की वार्षिक बढ़त है. नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध लाभ ₹375 करोड़ दर्ज किया गया, जिसमें 4% की बढ़ोतरी हुई है. इस तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) ₹19.9 रही.

पहली तिमाही में रिकॉर्डतोड़ बिक्री

ACC ने हरित ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है सौर और अपशिष्ट ऊर्जा संयंत्रों की मदद से कुल ऊर्जा खपत में से 26.2% अब हरित स्रोतों से आती है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 11.9 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी है. कंपनी का लक्ष्य है कि 2028 तक 60% ऊर्जा हरित स्रोतों से प्राप्त की जाए.

कंपनी ने ईंधन लागत में 10% की कमी दर्ज की है, जो अब ₹1.56 प्रति 1,000 किलो कैलोरी हो गई है. लॉजिस्टिक्स लागत में भी 5% की कमी आई है. इन उपलब्धियों का श्रेय बेहतर संचालन, सटीक रणनीति और समूह की अन्य कंपनियों के साथ तालमेल को जाता है.

डिजिटलाइजेशन और ब्रांडिंग पर फोकस

ACC ने डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देते हुए SAP आधारित फंड्स मैनेजमेंट लागू किया है, जिससे खर्चों पर बेहतर नियंत्रण संभव हुआ है. कंपनी की प्रीमियम प्रोडक्ट श्रेणी को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल विज्ञापन और IPL जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर रणनीतिक ब्रांड प्रचार भी किया गया. ACC का प्रीमियम प्रोडक्ट अब ट्रेड बिक्री का 41% हिस्सा बन चुका है.

कंपनी ने पानी संरक्षण, सर्कुलर इकोनॉमी और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में निवेश बढ़ाया है. साथ ही, ACC को विज्ञान आधारित लक्ष्य पहल (SBTi) द्वारा नेट-ज़ीरो लक्ष्य की मान्यता भी प्राप्त हुई है, जो इसे वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाता है.

वर्तमान तिमाही में सीमेंट की मांग में 4% की वृद्धि देखी गई. दूसरी तिमाही में भी सकारात्मक रुझान जारी रहने की उम्मीद है. कंपनी को विश्वास है कि आवास, इंफ्रास्ट्रक्चर और कमर्शियल निर्माण क्षेत्र में बढ़ते निवेश के कारण वित्त वर्ष 2025-26 में सीमेंट की मांग 6% से 7% तक बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: मुद्रास्फीति और रोजगार के दबाव के बीच प्राइवेट सेक्टर ने जुलाई में किया मजबूत प्रदर्शन

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago