मनोरंजन

अभिनेत्री Jennifer Winget का सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा, बताया उनका दिल किसके पास है

दिल मिल गए, सरस्वतीचंद्र, बेहद जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल से घर-घर में पहचान बना चुकीं अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (jennifer winget) ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात बयां की.

सोशल मीडिया पर पोस्ट

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम (Instagram) स्टोरीज सेक्शन पर एक ‘बॉर्डर कॉली’ (कुत्ते की एक नस्ल) को गले लगाती तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, “इसने मेरा दिल जीत लिया है.”

 

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक

जेनिफर टेलीविजन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार (Academy Awards) सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 की फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ से बाल कलाकार के रूप में की थी. इसके बाद वह साल 2002 में लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल ‘शाका लाका बूम बूम’ में नजर आईं. इसके बाद उन्हें ‘कसौटी जिंदगी की’ में स्नेहा बजाज की भूमिका, ‘संगम’ में गंगा भाटिया और ‘दिल मिल गए’ में रिद्धिमा गुप्ता की भूमिका में देखा गया. इन किरदारों ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बनाया.

बेहद 2 में आखिरी बार आई थीं नजर

अभिनेत्री टीवी सीरियल ‘सरस्वतीचंद्र’ में कुमुद सुंदरी के रोल में दिखीं, इसके बाद ‘बेहद’ में माया मेहरोत्रा का रोल निभाया और रोमांटिक ड्रामा सीरीज ‘बेपनाह’ में जोया सिद्दीकी के तौर पर दिखीं. अभिनेत्री को आखिरी बार छोटे पर्दे पर, शिविन नारंग और आशीष चौधरी के साथ ‘बेहद 2’ में देखा गया था.

कोड एम से OTT डेब्यू

40 वर्षीय अभिनेत्री ने वेब सीरीज ‘कोड एम’ से अपना ओटीटी (OTT) डेब्यू किया था. 2024 में आई ओटीटी सीरीज ‘रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी’ में भी वो दिखी थीं. शो को अनिरुद्ध राजदेरकर ने निर्देशित किया था. शो की कहानी अनुष्का नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. जो एक स्पष्टवादी, ईमानदार और बुद्धिमान वकील है, सीरीज में पिता की प्रतिष्ठित लॉ फर्म में वो अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है.

इसे भी पढ़े- एक्ट्रेस Tanushree Dutta का बड़ा दावा, कहा- सुशांत की तरह करना चाहते हैं मेरी हालत, खतरे में जिंदगी

जल्द परिणीति चोपड़ा के साथ आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर जल्द परिणीति चोपड़ा के साथ मिस्ट्री थ्रिलर में नजर आएंगी. इसके निर्देशक और लेखक ‘रेंसिल डिसिल्वा’ हैं. ये थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा. इस शो का निर्माण ‘महाराज’ के निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और अल्केमी प्रोडक्शंस की सपना मल्होत्रा कर रही हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago