अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की परफॉर्मेंस रिपोर्ट
अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (H1 FY26) में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है. कंपनी ने मंगलवार को जारी नतीजों में बताया कि इस दौरान उसकी ऊर्जा बिक्री में 39% की बड़ी वृद्धि हुई, जिससे कुल ऊर्जा बिक्री 19,569 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई. मजबूत बिक्री के दम पर कंपनी का राजस्व (साल-दर-साल) 26% बढ़कर 6,088 करोड़ रुपये हो गया.
AGEL की परिचालन क्षमता में भी ज़बरदस्त उछाल आया है. कंपनी की परिचालन क्षमता साल-दर-साल 49% बढ़कर 16.7 GW हो गई है, जो इसे भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी बनाए हुए है. इसके साथ ही, इस छमाही में कंपनी का EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) 25% बढ़कर 5,651 करोड़ रुपये रहा, जिसने पूरे वित्त वर्ष 2023 के वार्षिक EBITDA को भी पार कर दिया है. AGEL ने 91.8% का बेहतरीन EBITDA मार्जिन हासिल किया है. कंपनी का कैश प्रॉफ़िट भी 17% बढ़कर 3,094 करोड़ रुपये हो गया है.
अडाणी ग्रीन एनर्जी के CEO आशीष खन्ना ने बताया कि H1 FY26 में कंपनी पहले ही 2.4 GW की नई क्षमता जोड़ चुकी है, जो पूरे FY25 की क्षमता वृद्धि का 74% है. उन्होंने कहा कि कंपनी FY26 में 5 GW क्षमता जोड़ने और 2030 तक 50 GW के लक्षित क्षमता तक पहुंचने के लिए पूरी तरह तैयार है. पिछले एक साल में कंपनी ने 5,496 MW की नई क्षमता जोड़ी है, जिसमें गुजरात के खावड़ा में 2,900 MW शामिल है.
कंपनी गुजरात के खावड़ा में 30 GW के दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र के विकास में तेज़ी से प्रगति कर रही है. यह संयंत्र 538 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो पेरिस शहर के क्षेत्रफल से लगभग पाँच गुना बड़ा है. वर्तमान में, खावड़ा में परिचालन पोर्टफोलियो 7.1 GW तक पहुँच गया है, जिसमें सौर, पवन और हाइब्रिड क्षमता शामिल है. इस परियोजना में सबसे उन्नत बाइफेशियल सौर मॉड्यूल और भारत का सबसे बड़ा 5.2 MW पवन टरबाइन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे AGEL वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी.
मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी- 8वें वेतन आयोग को मंजूरी, होगी वेतन वृद्धि
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…