बिजनेस

भारत बनेगा AI सुपरपावर: अडानी समूह करेगा इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 अरब डॉलर का निवेश; जानें क्या है प्लान?

Adani Group AI Investment: भारत को वैश्विक ‘इंटेलिजेंस रिवोल्यूशन’ में अग्रणी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अडानी समूह ने आज 100 अरब डॉलर (USD 100 Bn) के प्रत्यक्ष निवेश की घोषणा की है . इस निवेश का उद्देश्य 2035 तक ग्रीन एनर्जी से चलने वाले, हाइपरस्केल AI-रेडी डेटा सेंटर्स विकसित करना है . यह दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत ऊर्जा-कंप्यूट प्रतिबद्धताओं में से एक है.

250 अरब डॉलर का इकोसिस्टम

यह निवेश केवल डेटा सेंटर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक आर्थिक प्रभाव पैदा करेगा. यह प्रत्यक्ष निवेश 2035 तक सर्वर विनिर्माण, उन्नत विद्युत बुनियादी ढांचे और सॉवरेन क्लाउड सेवाओं में अतिरिक्त 150 अरब डॉलर के निवेश को उत्प्रेरित करेगा. कुल मिलाकर, इस दशक में भारत में 250 अरब डॉलर का AI इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम बनने का अनुमान है.

गौतम अडानी का विजन

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने इस मौके पर कहा कि दुनिया एक ऐसी ‘इंटेलिजेंस रिवोल्यूशन’ में प्रवेश कर रही है जो पिछली किसी भी औद्योगिक क्रांति से अधिक गहरी है. उन्होंने आगे कहा कि

‘जो राष्ट्र ऊर्जा और कंप्यूट के बीच संतुलन साध लेंगे, वे ही अगले दशक को आकार देंगे. भारत नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से तैयार है. भारत AI युग में केवल एक उपभोक्ता नहीं रहेगा, बल्कि हम इंटेलिजेंस के निर्माता, निर्माता और निर्यातक होंगे’

दिग्गज कंपनियों के साथ साझेदारी (Adani Group Partnership)

अडानी समूह अपनी मौजूदा क्षमताओं को बढ़ाते हुए 5 गीगावाट (GW) के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है . इस विस्तार में कई प्रमुख साझेदारियां शामिल हैं.

गूगल (Google): विशाखापत्तनम में देश का सबसे बड़ा गीगावाट-स्केल AI डेटा सेंटर कैंपस और नोएडा में अतिरिक्त कैंपस स्थापित करने के लिए साझेदारी.

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft): हैदराबाद और पुणे में डेटा सेंटर्स का विस्तार.

फ्लिपकार्ट (Flipkart): फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी का विस्तार करते हुए दूसरे हाई-परफॉरमेंस AI डेटा सेंटर का विकास किया जाएगा, जो ई-कॉमर्स और बड़े पैमाने के AI वर्कलोड को सपोर्ट करेगा.

ग्रीन एनर्जी है इस प्रोजेक्ट की रीढ़

चूंकि वैश्विक AI वर्कलोड के लिए भारी ऊर्जा की आवश्यकता होती है, अडानी समूह अपनी ग्रीन एनर्जी क्षमता का लाभ उठाएगा. इस रणनीति के केंद्र में अडानी ग्रीन एनर्जी का 30 GW का खावड़ा (Khavda) प्रोजेक्ट है, जिसमें से 10 GW पहले से ही चालू है. समूह ने अपने रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के विस्तार के लिए अतिरिक्त 55 अरब डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है.

स्टार्टअप्स और टैलेंट के लिए अवसर

अडानी समूह ने भारत के टेक इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए भी कई कदम उठाए हैं. GPU क्षमता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भारतीय AI स्टार्टअप्स, शोध संस्थानों और डीप-टेक उद्यमियों के लिए आरक्षित किया जाएगा. स्किल डेवलपमेंट के अंतर को पाटने के लिए समूह प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर विशेष AI इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम और रिसर्च लैब्स स्थापित करेगा.

ये भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड में एक्सपेंस रेशियो क्या होता है, कैसे करता है काम? जानिए यह कैसे बिगाड़ सकता है आपके रिटर्न का खेल

आत्मनिर्भर सप्लाई चेन बनेगी

वैश्विक सप्लाई चेन की अस्थिरता को कम करने के लिए, अडानी समूह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के घटकों (जैसे ट्रांसफॉर्मर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) के घरेलू विनिर्माण में भी सह-निवेश करेगा. यह कदम भारत को डेटा हब के साथ-साथ कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्यातक के रूप में भी स्थापित करेगा. साफ है कि यह सिर्फ निवेश नहीं भारत के सुपरपावर बनने की तैयारी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago